Bharti Airtel: अफ्रीका में बढ़ेगा एयरटेल का दबदबा, कंसोलिडेशन के लिए शेयरधारकों से मिली मंजूरी

Bharti Airtel Africa News: 12 जून को यह डील फाइनल हुआ है। इसके तहत भारती एयरटेल शेयर के लिए जो प्राइसिंग निर्धारित की गई है, वह 11 जून को बंद भाव के तुलना में 9.5 प्रतिशत प्रीमियम पर है।
Airtel gets nod of nearly 100% of its shareholders to consolidate stake in Airtel Africa
भारती एयरटेल, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bharti Airtel Latest Update: देश की दिग्गज की टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी भारती एयरटेल को 100 प्रतिशत शेयरधारकों ने एयरटेल अफ्रीका में स्टेक कंसोलिडेशन को मंजूरी दे दी है। एयरटेल अपने प्रमोटर ग्रुप कंपनी इंडियन कंटिनेंट इन्वेस्टेमेंट लिमिटेड (ICIL) से एयरटेल अफ्रीका में 16.31 फीसदी हिस्सेदारी शेयर-स्वैप के जरिए खरीदेगी। इसके बदले में प्रमोटर कंपनी को एयरटेल के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

इस लेनदेन के तहत प्रमोटर ग्रुप कंपनी इंडियन कंटिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के पास मौजूद एयरटेल अफ्रीका की 16.31 प्रतिशत हिस्सेदारी के बदले भारती एयरटेल अपने 14.68% करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। भारती एयरटेल के नए शेयर 1923 रुपये प्रति स्टॉक के रेट पर जारी किए जाएंगे, जो सेबी के तय फ्लोर प्राइस से अधिक है।

9.5% प्रीमियम प्राइसिंग पर एयरटेल

बता दें कि 12 जून को यह डील फाइनल हुआ है। इसके तहत भारती एयरटेल शेयर के लिए जो प्राइसिंग निर्धारित की गई है, वह 11 जून को बंद भाव के तुलना में 9.5 प्रतिशत प्रीमियम पर है। वहीं, एयरटेल अफ्रीका के शेयर जो अधिग्रहण किया गया है वह 11.6% छूट पर किया गया है।

इस मंजूरी से एयरटेल को क्या फायदा?

फिलहाल भारती एयरटेल को अपने शेयरधारकों से स्पेशल रिजॉल्यूशन के लिए अप्रूवल मिली है। अब कंपनी को नियामक मंजूरी की आवश्यकता होगी। सभी अप्रूवल मिलने और डील पूरा होने के बाद एयरटेल अफ्रीका में भारती एयरटेल की प्रभावी हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 49% हो जाएगी।

सुनील भारती मित्तल ने क्या कहा?

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि एयरटेल अफ्रीका हमारी विकास रणनीति के केंद्र में है और यह हमारे एकीकृत राजस्व में लगातार योगदान के साथ मजबूत प्रदर्शन देने के लिए अच्छी स्थिति में है। कंपनी हमेशा सर्वोच्च मानकों के कॉर्पोरेट गवर्नेंस और वित्तीय अनुशासन के अनुसार संचालित हुई है, और यह जोरदार समर्थन उस विश्वास को पुनः स्थापित करता है जो निवेशकों को संगठन में है।

उन्होंने आगे कहा कि शेयर स्वैप के रूप में संरचित, भारत का अब तक का सबसे बड़ा लेन-देन एयरटेल की मुख्य संचालन और भविष्य की विकास महत्वाकांक्षाओं के लिए पूंजी की शक्ति को बनाए रखता है। जैसे ही हम आगे देखते हैं, हमें अफ्रीका में दीर्घकालिक शेयरधारक मूल्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण संभावनाएं दिखती हैं।

'अफ्रीका में मजबूत होगा एयरटेल'

भारती एयरटेल के चेयरमैन ने कहा कि यह समझौता, संपूर्णन और सभी आवश्यक नियामक अनुमोदनों की प्राप्ति के बाद, भारती एयरटेल की एयरटेल अफ्रीका में प्रभावी हिस्सेदारी को लगभग 79% तक बढ़ा देगा। यह कंपनी के उस संतुलित दृष्टिकोण की निरंतरता है, जिसके अंतर्गत वह समूह के एक सुस्थापित रणनीतिक विकास मंच एयरटेल अफ्रीका  में अपनी स्वामित्व हिस्सेदारी को क्रमिक रूप से सुदृढ़ करती रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com