

Big Billion Days 2026: Flipkart Big Billion Days 2026 में स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Ai+ ने अपनी Nova और Pulse सीरीज़ की स्पेशल फेस्टिव कीमतों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि कंपनी की घोषणा में बताया गया है कि इस लाइनअप की शुरुआती कीमत ₹8,999 रखी जा रही है। वहीं Ai+ का कहना है कि इन स्मार्टफोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल, लंबी बैटरी लाइफ और कैमरा अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इस बार सबसे कम कीमत वाले विकल्पों में Ai+ Pulse 2 शामिल है जिसे कंपनी ने ₹8,999 की Big Billion Days कीमत के साथ पेश किया है। इसमें 6000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा दिया गया है। साथ ही Pulse 2 FE की घोषित कीमत भी ₹8,999 ही है। वहीं इसमें MediaTek G81 चिपसेट और 50MP कैमरा इस फोन में देखने को मिल रहा है। ऐसे में कंपनी की घोषणा बताती है कि ये कीमतें सीमित अवधि के लिए हैं और कुछ मामलों में बैंक ऑफर शामिल भी किए जा रहे हैं। इसलिए खरीदारी के समय Flipkart पर लागू ऑफर और चुने गए वेरिएंट की अंतिम कीमत देखना सही रहेगा।
Nova सीरीज़ में Nova 2 5G की फेस्टिव कीमत ₹11,999 बताई गई है। इसमें 6000mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा और डुअल 5G सपोर्ट मिलता है। इसके ऊपर Nova 2 Neo 5G की घोषित कीमत ₹12,999 है जबकि Nova 2 Power 5G की कीमत ₹15,999 से शुरू होने की बात कही गई है। इसके बाद Nova 2 Pro 5G ₹16,999 से और Nova 2 Ultra 5G ₹18,999 से शुरू होने की घोषणा की गई है। साथ ही Ultra मॉडल में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग और Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है।
इश लाइनअप में सबसे अलग मॉडल NovaFlip 5G है जिसकी घोषित कीमत ₹49,999 है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन है और इसमें डुअल AMOLED डिस्प्ले तथा 50MP कैमरा दिया गया है। इस तरह कंपनी ने बजट Pulse 2 से लेकर फोल्डेबल NovaFlip तक अलग-अलग कीमत वर्ग में विकल्प रखे हैं। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि Big Billion Days कीमतें ऑफर और उपलब्ध स्टॉक से जुड़ी हैं। ऐसे में Flipkart पर अलग-अलग वेरिएंट के लिए दिखाई जाने वाली कीमतें भी अलग हो सकती हैं इसलिए ऑर्डर करने से पहले अंतिम कीमत और बैंक ऑफर की शर्तें देखकर ही कोई फैसला करें।