AI Replace Human (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : एआई के आने के बाद से ही यह चर्चा चल रही है कि इंसानों की जरूरत को खत्म कर देगा और अब ये सच होने वाला है। “बाय नाउ, पे लेटर” जैसी कई सेवाओं के लिए मशहूर फिनटेक कंपनी Klarna इस समय सुर्खियां बटोर रही है। कंपनी के सीईओ सेबेस्टियन सिएमियात्कोव्स्की ने कहा है कि एआई अब उन अधिकांश कार्यों को करने में सक्षम है जो पहले मनुष्यों द्वारा किए जाते थे।
ब्लूमबर्ग टीवी के साथ एक इंटरव्यू में सियेमियाटकोव्स्की ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता इतनी उन्नत हो गई है कि अब ये किसी कंपनी में कई भूमिकाएं आसानी से भर सकती है। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि Klarna ने पिछले साल कर्मचारियों की भर्ती बंद कर दी थी।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इस फैसले के बाद कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 4,500 से घटकर 3,500 रह गई। ये कमी स्वाभाविक रूप से हुई, क्योंकि प्रौद्योगिकी कंपनियों के 20% कर्मचारी हर साल पलायन करते हैं। नए कर्मचारियों को काम पर न रखकर और अपनी प्रक्रियाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग को बढ़ाकर Klarna अपने कार्यबल को कम करने में सक्षम थी।
बता दें कि सियेमियाटकोव्स्की ने साफ किया है कि कंपनी के मौजूदा कर्मचारियों के वेतन पर इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा – कम स्टाफ होने के कारण कंपनी के वेतन खर्च में बचत होगी और इससे बचे हुए कर्मचारियों को ज्यादा वेतन दिया जा सकता है। ये खबर ऐसे समय में आई है। बता दें कि जब AI के कारण नौकरियों पर प्रभाव को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा हो रही है। 2023 में McKinsey & Company की एक रिपोर्ट ने भविष्यवाणी थी कि AI के बढ़ते प्रभाव के कारण 2030 तक लाखों कर्मचारियों को नई भूमिकाओं में स्थानांतरित होना पड़ सकता है।