Boeing और Airbus में क्या है अंतर? जानिए 12 जून की भयानक फ्लाइट दुर्घटना के बाद सबकुछ
12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में भीषण हादसा हुआ जिसके बाद से लोगों के मन में ये सवाल है कि हादसे की वजहों क्या है लेकिन सोशल मीडिया पर Boeing और Airbus में फर्क क्या है? ये भी लोग जानना चाहते है।
- Written By: सिमरन सिंह
क्या है Boeing और Airbus में अतंर? (सौ. WJS)
12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एक Boeing 787-8 Dreamliner विमान उड़ान भरते ही भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस भयावह दुर्घटना में 241 से अधिक यात्रियों की जान चली गई, जबकि सिर्फ एक व्यक्ति ही चमत्कारिक रूप से बच पाया। हादसे की वजहों की जांच जारी है, लेकिन इस घटना के बाद सोशल मीडिया और आम जनता के बीच यह सवाल गूंजने लगा है — Boeing और Airbus में आखिर फर्क क्या होता है?
कैसे पहचानें Boeing और Airbus विमानों को?
एयरपोर्ट पर खड़े रहकर अक्सर हम फ्लाइट्स को पहचान नहीं पाते कि वो एयरबस है या बोइंग। लेकिन कुछ सामान्य विशेषताओं को देखकर आप आसानी से अंतर जान सकते हैं।
नोज़ (सामने का हिस्सा)
- Boeing: नुकीली और शार्प नोज़, जैसे तीर की धार।
- Airbus: गोल और थोड़ी चपटी नोज़, हल्की गोलाई लिए हुए।
कॉकपिट की विंडो (खिड़कियां)
- Boeing: V-शेप में नीचे की ओर झुकी होती हैं, आखिरी खिड़की का कोना नुकीला।
- Airbus: चौकोर और सपाट, आखिरी खिड़की का ऊपरी कोना थोड़ा कटा हुआ।
इंजन का आकार और स्थिति
- Boeing: ऊपर से गोल, नीचे से फ्लैट इंजन, विंग के आगे की ओर लगे होते हैं।
- Airbus: पूरी तरह गोल इंजन, विंग के ठीक नीचे लगे होते हैं।
क्या रूस में हो जाएगा WhatsApp और Telegram बैन? इस कारण से लिया बड़ा फैसला
सम्बंधित ख़बरें
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
नागपुर-मुंबई हवाई सेवा पर भारी बारिश का ब्रेक; 3 उड़ानें रद्द, घंटों फंसे रहने के बाद विधायकों ने टाली यात्रा
भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Western Railway: अहमदाबाद में हाईटेक कंट्रोल सेंटर शुरू, 130+ ट्रेनों की होगी रियल-टाइम निगरानी
टेल सेक्शन (पूंछ का हिस्सा)
- Boeing: हल्के ढलान के साथ बॉडी से जुड़ती है।
- Airbus: सीधा और बिना किसी ढलान के जुड़ा हुआ।
लैंडिंग गियर (पहियों की संरचना)
- Boeing: टेकऑफ के बाद भी रियर गियर का हिस्सा बाहर दिखाई देता है।
- Airbus: रियर गियर पूरी तरह बॉडी में छुप जाते हैं, बाहर से कुछ नजर नहीं आता।
इस हादसे ने ना सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है, बल्कि आम लोगों को विमानों की बनावट और पहचान को लेकर भी जागरूक किया है।
