Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Meta और Twitter के बाद Amazon करीब 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: May 28, 2024 | 05:38 PM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन. मेटा (Meta) और ट्विटर (Twitter) के बाद अब टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन (Amazon) ने बढ़ती आर्थिक मंदी के बीच इस हफ्ते करीब 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। हालांकि, नौकरी में कटौती की सही संख्या अभी तक पता नहीं चली है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर, 2021 तक अमेजन के पास लगभग 16,08,000 फूल टाइम और साथ ही पार्ट टाइम कर्मचारी थे। अगर छंटनी की कुल संख्या 10,000 के आसपास रहती है, तो यह कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी में से एक होगी और मुख्य रूप से इसके उपकरणों के संगठन, खुदरा डिवीजन और मानव संसाधनों को प्रभावित करेगी।

Amazon plans to lay off approximately 10,000 people in corporate & technology jobs as soon as this week, New York Times reported Job cuts will focus on Amazon’s devices organisation, its retail division and human resources, reports NYT pic.twitter.com/1n6iPcmSJ0 — ANI (@ANI) November 14, 2022

अक्टूबर में कंपनी ने छुट्टियों के मौसम के दौरान मांग को पूरा करने के लिए अपनी नियमित वार्षिक भर्ती की होड़ के हिस्से के रूप में लगभग 1,50,000 कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना की घोषणा की। लेकिन एक महीने के भीतर ही यह छंटनी हो रही है, जिससे पता चलता है कि कैसे ये बड़ी टेक कंपनियां खस्ताहाल वैश्विक अर्थव्यवस्था की चपेट में आ रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Amazon Layoffs: अगले हफ्ते हजारों नौकरियों पर गिरेगी गाज! अमेजन में फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, क्या है वजह?

अश्लील पोस्ट पर X ने मानी गलती…600 से ज्यादा अकाउंट्स डिलीट, कहा- भारत के कानून का पालन करेंगे

Grok AI और ‘X’ पर अश्लीलता फैलाने वालों की खैर नहीं, एलन मस्क ने दी अकाउंट परमानेंट बैन की चेतावनी

चीन का नया कारनामा…बना डाली बिना पहिए की ट्रेन, 2 सेकंड में पकड़ी 700 Kmph की स्पीड, देखें VIDEO

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक कोविड-19 महामारी के वर्षों के दौरान अपने रिकॉर्ड पर सबसे अधिक लाभदायक समय का अनुभव करने के बाद अमेजन की वृद्धि दो दशकों में सबसे कम दर तक धीमी हो गई। महामारी के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी देखी गई थी।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते, एलन मस्क ने ट्विटर की डील पूरी करने के बाद अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 50 फीसदी की कटौती की थी। जबकि, फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने भी लागत कम करने के लिए 11,000 कर्मचारियों को निकाल दिया।

After meta and twitter amazon will lay off around 10000 employees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2022 | 11:58 PM

Topics:  

  • Amazon Layoffs
  • Technology News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.