

Lava Virat V1 Pro 5G: भारत के स्मार्टफोन ब्रांड Lava बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। जिसमें कंपनी अपनी Virat सीरीज का नया स्मार्टफोन Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Flipkart के जरिए फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 24 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में दस्तक देगा और बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले कंपनी Virat V1 4G और Virat V1 5G को बाजार में उतार चुकी है।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होने की उम्मीद है। ज्यादा रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल पहले के मुकाबले स्मूद महसूस हो सकता है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T8200 चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3GHz तक हो सकती है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU दिया जा सकता है। कंपनी इसे 6GB और 8GB RAM विकल्पों में पेश कर सकती है।
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें Virat V1 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। लेकिन फ्रंट कैमरे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज और microSD कार्ड सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं फोन में 5G नेटवर्क के साथ Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0 और USB Type-C पोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर काम कर सकता है।
बैटरी की क्षमता को लेकर फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन 18W चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। डिवाइस का वजन करीब 196 ग्राम और मोटाई 8.2mm बताई जा रही है। साथ ही इसे IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जो धूल और पानी के छींटों से सीमित सुरक्षा देती है।
Lava ने अभी Virat V1 Pro 5G की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स आधिकारिक तौर पर साझा नहीं किए हैं। ऐसे में लॉन्च के समय ही इसकी वास्तविक कीमत और फीचर्स की पूरी तस्वीर साफ होगी। इस बीच Lava की Virat सीरीज में एक और मॉडल आने की चर्चा है। Virat Curve 5G को GSMA IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर LXX529 के साथ देखा गया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी आने वाले समय में Virat लाइनअप को और विस्तार दे सकती है।