भंडारा: लाडकी बहनों के पास तकनीकी सुधार के लिए आखिरी मौका, 31 मार्च तक अपडेट करें बैंक और e-KYC जानकारी

लाड़ली बहनों के लिए आवेदन सुधारने की अंतिम तिथि मार्च है। तकनीकी गलतियों के कारण रुके लाभ को प्राप्त करने का अवसर।
bandra-251
Published on: 
Updated on: 

Ladki Bahin Yojana Update 2026: भंडारा माझी लाडकी बहिन याेजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए आवेदन में सुधार करने का अंतिम मौका शेष रह गया है। राज्य सरकार ने तकनीकी खामियों के कारण रुके लाभ को जारी करने के लिए सीमित समय दिया है, जिसकी अंतिम तिथि मार्च निर्धारित की गई है।

इस निर्णय से उन हजारों महिलाओं को राहत की उम्मीद जगी है, जिनकी किस्तें तकनीकी त्रुटियों के चलते अटकी हुई थीं। योजना की शुरुआत में जल्दबाजी में आवेदन भरते समय कई लाभार्थियों ने ई-केवाईसी प्रक्रिया में गलत विकल्प चुन लिए थे, जिसके कारण पात्र होने के बावजूद उनके आवेदन निरस्त हो गए।

यह अवसर विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिनके आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद अब तक बैंक खाते में राशि जमा नहीं हुई है। जिन लाभार्थियों के बैंक विवरण में त्रुटि है, आधार प्रमाणीकरण अधूरा है या बैंक खाता डीबीटी से लिंक नहीं है, वे सभी निर्धारित समय सीमा में सुधार कर सकती हैं।

प्रशासन के अनुसार कई मामलों में आधार कार्ड और बैंक खाते के नाम में अंतर के कारण भी भुगतान अटका हुआ है। यदि लाभार्थी समय रहते आवश्यक सुधार कर लेते हैं, तो उन्हें रुकी हुई किस्तों के साथ आगामी लाभ भी सीधे बैंक खाते में मिल सकेंगे।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी और बैंक लिंकिंग की प्रक्रिया पूर्ण करें। स्पष्ट किया गया है कि मार्च के बाद समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी, इसलिए तकनीकी कारणों से वंचित महिलाएं तत्काल अपनी जानकारी अपडेट कराएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com