दिल्ली की गर्मी में AC फ्री में चलाना चाहते हैं? जानिए कितना बड़ा सोलर सिस्टम चाहिए और कितना आएगा खर्च
राजधानी की भीषण गर्मी में AC के जरूरी हो गया है लेकिन बिजली का बिल सभी को परेशान कर देता है। ऐसे में क्यों न सोलर सिस्टम लगवाकर AC मुफ्त में चलाया जाए।
- Written By: सिमरन सिंह
Solar panel से बिजली बिल कम आएगा। (सौ. Freepik)
नई दिल्ली: राजधानी की भीषण गर्मी में AC के बिना रहना मुश्किल है, लेकिन जब महीने के अंत में बिजली का बिल आता है, तो पसीना और ज्यादा बहने लगता है। ऐसे में अगर आपका भी मन करता है कि क्यों न सोलर सिस्टम लगवाकर AC मुफ्त में चलाया जाए, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आसान भाषा में बता रहे हैं कि 1.5 टन AC को 24 घंटे चलाने के लिए कितने बड़े सोलर पैनल की जरूरत है, कितना खर्च आएगा और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
1.5 टन का AC रोजाना कितनी बिजली खपत करता है?
आजकल के इन्वर्टर AC हर घंटे लगभग 1.4 यूनिट बिजली की खपत करते हैं। यदि इसे पूरे दिन यानी 24 घंटे चलाया जाए, तो यह लगभग 33.6 यूनिट बिजली खर्च करता है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि पूरा लोड सोलर पैनल ही उठाए, तो आपको रोजाना कम से कम 34 यूनिट बिजली का उत्पादन करना होगा।
कितने किलोवॉट का सोलर सिस्टम चाहिए?
दिल्ली जैसे क्षेत्रों में अच्छी धूप मिलती है और विशेषज्ञों के अनुसार, 1kW का सोलर सिस्टम रोजाना करीब 5 यूनिट बिजली बनाता है। इस आधार पर 34 यूनिट के लिए आपको लगभग 7kW से 8kW का सोलर सिस्टम चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
LPG Price Today: 1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट
कितनी जगह की ज़रूरत होगी?
8kW सिस्टम इंस्टॉल करने के लिए कम से कम 600 से 700 स्क्वायर फीट की खुली छत चाहिए, जहां दिनभर धूप सीधी पड़े। छाया या धूप की कमी से पावर जनरेशन कम हो सकती है।
कौन-सा सोलर सिस्टम चुनें?
- ऑन-ग्रिड सिस्टम: ₹4 से ₹4.5 लाख में, दिल्ली जैसे इलाकों के लिए बेस्ट।
- हाइब्रिड सिस्टम: ₹5.5 से ₹6.5 लाख, बिजली कटौती वाले क्षेत्रों के लिए सही।
- ऑफ-ग्रिड सिस्टम: ₹6.5 से ₹7 लाख, बिजली नहीं आने वाले इलाकों में उपयोगी लेकिन महंगा।
सब्सिडी और खर्च
सरकार की “पीएम सूर्य घर योजना” के तहत 20-30% सब्सिडी मिलती है, जिससे 8kW ऑन-ग्रिड सिस्टम की लागत ₹3 से ₹3.6 लाख तक आ सकती है।
इंस्टॉलेशन में इन बातों का रखें ध्यान
- सर्टिफाइड इंस्टॉलर से ही सिस्टम लगवाएं
- IS मार्क वाले पैनल और इन्वर्टर लें
- साउथ फेसिंग इंस्टॉलेशन कराएं
- समय-समय पर पैनल की सफाई करें
- नेट मीटरिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना न भूलें
ध्यान दें
अगर आप AC को दिन-रात मुफ्त में चलाना चाहते हैं, तो 8kW का सोलर सिस्टम एक स्मार्ट और टिकाऊ इन्वेस्टमेंट साबित हो सकता है। 5-6 साल में यह लागत निकल जाती है, और फिर सालों तक आप बिजली के बिल से आज़ादी पा सकते हैं।
