Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

500 रुपये की गलती, हजारों का नुकसान, अनजान पेन ड्राइव लगाते ही फोन-लैपटॉप हो सकता है डेड

What is USB Killer: आपको कहीं कोई अनजान पेन ड्राइव मिले, तो उसे इस्तेमाल करने से पहले सौ बार सोचिए। यह एक साधारण USB नहीं, बल्कि USB Killer भी हो सकता है, जो आपके डिवाइज के लिए खतरा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 21, 2026 | 04:52 PM

USB Killer (Source. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

USB Killer Device Safety: आज के डिजिटल दौर में छोटे-छोटे गैजेट्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन अगर आपको कहीं कोई अनजान पेन ड्राइव मिले, तो उसे इस्तेमाल करने से पहले सौ बार सोचिए। यह एक साधारण USB नहीं, बल्कि “USB Killer” भी हो सकता है, जो आपके महंगे फोन या लैपटॉप को सेकंड्स में हमेशा के लिए खराब कर सकता है।

क्या होता है USB Killer?

USB Killer नाम से ही साफ है कि यह डिवाइस किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को खत्म करने के लिए बनाया जाता है। देखने में यह बिल्कुल एक सामान्य पेन ड्राइव जैसा लगता है, जिससे लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं।

लेकिन इसका असली काम डेटा स्टोर करना नहीं, बल्कि डिवाइस को डेड करना होता है। जैसे ही इसे किसी फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर में लगाया जाता है, यह तुरंत नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है।

सम्बंधित ख़बरें

Airtel का महाराष्ट्र-गोवा में धमाका: 3400+ नए 5G टावर और 399 में अनलिमिटेड डेटा, जानें आपको क्या होगा फायदा

Apple में बड़ा बदलाव, जानें कौन हैं John Ternus? नए बॉस करेंगे कंपनी में क्या चेंज

13,499 में दमदार 5G फोन, लंबी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ आज Realme की पहली सेल, मिडिल क्लास के लिए बड़ा मौका

अब फ्री WhatsApp नहीं रहेगा पहले जैसा, WhatsApp Plus के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

क्यों है इतना खतरनाक?

USB Killer की सबसे बड़ी खतरनाक बात यह है कि इसे पहचान पाना लगभग नामुमकिन होता है। यह दिखने में एक साधारण USB ड्राइव जैसा ही होता है, लेकिन इसकी ताकत बेहद खतरनाक होती है।

जैसे ही इसे किसी डिवाइस से जोड़ा जाता है, यह तेज वोल्टेज करंट भेजता है। कुछ ही सेकंड में डिवाइस पूरी तरह बंद हो सकता है और दोबारा चालू भी नहीं होता। सबसे बड़ा नुकसान यह है कि यह डिवाइस सीधे मदरबोर्ड की मेन IC को टारगेट करता है, जिससे डिवाइस का रिपेयर होना लगभग असंभव हो जाता है।

कैसे करता है काम?

USB Killer बहुत चालाकी से काम करता है। जब इसे USB पोर्ट में लगाया जाता है, तो यह डिवाइस के 5 वोल्ट सप्लाई से बिजली खींचना शुरू करता है। इसके अंदर लगे कैपेसिटर्स इस बिजली को स्टोर करते हैं। जैसे ही ये पूरी तरह चार्ज हो जाते हैं, डिवाइस का सर्किट इस कम वोल्टेज को तेजी से कई सौ वोल्ट में बदल देता है। इसके बाद यह हाई वोल्टेज एक झटके में वापस USB पोर्ट के जरिए डिवाइस में छोड़ दिया जाता है, जिससे अंदर के सर्किट्स जल जाते हैं और डिवाइस हमेशा के लिए खराब हो जाता है।

ये भी पढ़े: Apple में बड़ा बदलाव, जानें कौन हैं John Ternus? नए बॉस करेंगे कंपनी में क्या चेंज

कैसे बचें इस खतरे से?

किसी भी अनजान USB ड्राइव को अपने डिवाइस में न लगाएं

  • पब्लिक जगहों पर मिलने वाले गैजेट्स से दूरी बनाए रखें
  • हमेशा भरोसेमंद सोर्स से ही एक्सेसरी खरीदें
  • ऑफिस या घर में सिक्योरिटी अवेयरनेस रखें

आपकी एक गलती, बड़ा नुकसान

एक छोटी सी लापरवाही आपके हजारों रुपये के डिवाइस को बेकार कर सकती है। इसलिए अगली बार अगर कोई अनजान पेन ड्राइव दिखे, तो उसे इस्तेमाल करने से पहले जरूर सोचें।

500 mistake losses worth thousands plugging in an unknown pen usb

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2026 | 04:52 PM

Topics:  

  • Cyber Security
  • Digital India
  • Laptop
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.