Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरा, मथुरा, लखनऊ और प्रयागराज में योगी सरकार शुरू करेगी हेलीपोर्ट सेवा

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: May 04, 2022 | 08:03 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: ऊपर अनंत नीला आसमान। नीचे आपके पसंदीदा शहर-पर्यटन स्थल का मनमोहक मंजर। ऐसे में चंद मिनट के लिए ही सही आप दुनिया-जहां को भूल ही जाएंगे। ऐसा तभी संभव है जब आपको संबंधित जगहों के लिए हेलीपोर्ट (Heliport) या रोप-वे सेवा की सुविधा (Ropeway Service) उपलब्ध हो। योगी सरकार (Yogi Govt.) प्रमुख शहरों के लिए जो हेलीपोर्ट सेवा शुरू कर रही है या रोप-वे का निर्माण करा रही है, उसके पीछे की मंशा यही है। इसके लिए योगी सरकार ने मुकम्मल कार्ययोजना तैयार की है। 

अगले छह महीने में आगरा और मथुरा में हेलीपोर्ट सेवा के संचलन के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनर (पीपीपी) का चयन हो जाएगा। अगले दो साल में प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर लखनऊ, तीरथ राज प्रयाग में भी हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने का लक्ष्य योगी सरकार का है।

हेलीपोर्ट सेवा से देख सकेंगे इस बार का भव्य कुंभ

मसलन इस बार चाहने वालों को 2025 में आयोजित दिव्य एवं भव्य कुंभ की यादों को आसमान से देखकर अपने दिलो-दिमाग पर हरदम के लिए अमिट रूप से चस्पा कर सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ तक पहुंची अमेरिका-वेनेजुएला युद्ध की आग, ट्रंप के खिलाफ राजधानी में प्रदर्शन- VIDEO

Magh Mela 2026: अगर प्रयागराज जाकर ये 5 जगहें नहीं देखीं, तो अधूरी रह जाएगी आपकी त्रिवेणी यात्रा!

संगम में स्नान क्यों माना जाता है अमृत समान? पुराण और विज्ञान क्या कहते हैं

सनी लियोनी का मथुरा न्यू ईयर इवेंट रद्द, साधु-संतों के विरोध के आगे झुके आयोजक, सवाल भी उठाए

छह महीने में रोप-वे से देख सकेंगे राधा-कृष्ण की ब्रजभूमि

आसमान से ही विंध्य और चित्रकूट की प्राकृतिक खूबसूरती दिखाने के लिए रोपवे सेवा शुरू की जा चुकी है। विंध्याचल में अष्टभुजा और कालीखोह रोप-वे का संचालन पिछले साल अगस्त से और चित्रकूट रोप-वे का संचलन सितंबर 2019 से ही शुरू हो चुका है। अगले छह महीने में आप राधा-कृष्ण और कृष्ण और ग्वाल-बालों की क्रीड़ा स्थली ब्रज भूमि के दर्शन के लिए मथुरा में बरसाना का रोप-वे भी चालू हो जाएगा। दो साल में प्रयागराज में झूंसी से त्रिवेणी पुष्प तक नए रोपवे का निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य पर्यटन विभाग ने तय किया है। चंद रोज पहले मंत्री परिषद के समक्ष प्रस्तुतिकरण के दौरान पर्यटन विभाग ने अपने लिए 100 दिन, दो और पांच साल के लिए जो लक्ष्य तय किया है उसमें भी इन सारी बातों का जिक्र है।

[blockquote content=”देश-दुनियां में ब्रांड यूपी और माजबूत करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार और राजस्व में वृद्धि का सबसे प्रभावी जरिया है पर्यटन। हर लिहाज से बेहद सम्पन्न विरासत के नाते उत्तर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र की असीम संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि अपनी सम्पन्न विरासत के आधार पर प्रदेश को देश-दुनिया का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बनाया जाय। विभाग उसी मंशा के मद्देनजर काम कर रहा है। ” pic=”” name=”-मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव, पर्यटन, यूपी”]

Yogi government will start heliport service in agra mathura lucknow and prayagraj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2022 | 08:03 PM

Topics:  

  • Agra
  • Kumbh Mela
  • Lucknow
  • Mathura
  • Prayagraj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.