- Hindi News »
- State »
- Yogi Government Tops In Giving Social Security Increase In Number Of Beneficiaries And Pension Amount In Five Years
सामाजिक सुरक्षा देने में योगी सरकार अव्वल, पांच साल में लाभार्थियों की संख्या और पेंशन धनराशि में इजाफा
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
लखनऊ: प्रदेश के हर जरूरतमंद नागरिक को उनकी जरूरत के अनुसार सामाजिक सुरक्षा (Social Security) देने में योगी सरकार (Yogi Govt.) ने एक बड़ी लकीर खींची है। निर्बल वर्ग को अपना मकान, वृद्धजनों को पेंशन (Pension), गरीब की बेटी की शादी, बच्चों को छात्रवृत्ति, निशुल्क कोचिंग (Coaching) जैसी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के जरिये सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक को सामाजिक सुरक्षा देने का नतीजा है कि बीते पांच सालों में न केवल लाभार्थियों की तादाद में भारी इजाफा हुआ है अपितु उन्हें बढ़ी पेंशन का भी सहारा मिला है। योगी सरकार 2.0 अगले पांच सालों में बढ़ी रकम देकर संकल्प पत्र के वादे को पूरा करेगी ।
कल्याणकारी योजनाओं के जरिए योगी सरकार की मंशा सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सामाजिक संबल देना है। सरकार की सोच के अनुरूप इसके नतीजे भी आये हैं। पांच सालों में ऐसे तबके के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर नजर दौड़ाएं तो आंकड़े इसकी तस्दीक भी करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
‘बाबा’ के राज्य में होगी शिक्षा की समानता, UP Board का बड़ा फैसला; सिर्फ सरकारी किताबें ही होंगी अनिवार्य!
असम चुनाव: ‘लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे…’, CM योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात; कांग्रेस पर साधा निशाना
असम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ
पांच सालों में दोगुना हुई वृद्धावस्था पेंशन
बुजुर्गों के लिए सबसे बड़ी सहारा बनीं राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सरकार ने पेंशन राशि को 500 से बढ़ाकर 1000 रुपए कर बड़ी राहत दी । इस राशि को बढ़ाकर 1500 प्रति माह करना प्रस्तावित है । बीते पांच सालों में लाभान्वितों की संख्या 36 लाख 52 हजार 607 से बढ़ कर, 55 लाख 99 हजार 999 तक पहुंच गई है। इसी क्रम में अनुसूचित जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत पांच वर्षों में 21 लाख 65 हजार 573 लाभार्थियों को 547.78 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई। जबकि सामान्य वर्ग पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना में गत पाँच वर्षों में 4 लाख 70 हजार 562 लाभार्थियों को 117.98 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई। अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में गत पाँच वर्षों में 57 लाख 55 हजार 825 लाभार्थियों को रु 6893.80 करोड़ की धनराशि दी गई। सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में गत पाँच वर्षों में 29 लाख 10 हजार 057 लाभार्थियों को रु 3283.97 करोड़ की धनराशि दी गई।
छह माह में 15 हजार जोड़ों की शादी कराएगी सरकार
बेटी की शादी एक गरीब के लिए सबसे बड़ी चिंता का सबब रहती है, लेकिन योगी सरकार ऐसे निर्बल परिवार को न केवल चिंता मुक्त किया अपितु मंत्रियों और अधिकारियों की मौजूदगी में सामूहिक समारोह आयोजित कर गौरव और सम्मान का आभास कराया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आगामी 5 वर्षों में इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि को 51,000 से बढ़ा कर 1 लाख रुपए देगी। इस योजना के तहत बीते पांच वर्षों में 1 लाख 76 हजार 418 लाभार्थियों को 842.10 करोड़ की धनराशि दी गयी। सरकार अगले 6 माह में 15 हजार जोड़ों का विवाह कराएगी । इसी क्रम में अनुसूचित जाति शादी अनुदान योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में 2 लाख 46 हजार 270 लाभार्थियों को 492.54 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की गई। वहीं सामान्य वर्ग शादी अनुदान योजना में गत पांच वर्षों में 1 लाख 03 हजार 549 लाभार्थियों को 207.10 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की गई। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में भी योगी सरकार 1.0 की उपलब्धियां उल्लेखनीय रहीं हैं। बीते पांच वर्षों में 5 लाख 78 हजार 844 लाभार्थियों को 1736.53 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की गई। 16 फरवरी 2021 को शुरू हुई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अब तक 15,268 लाभार्थियों को रु 16.72 करोड़ रुपए की सहायता दी जा चुकी है।
बेघर हुए बुजुर्गों का सहारा बनेगी सरकार
अपनों द्वारा बेघर किए गए बुजुर्गों (महिला पुरुष दोनों) का योगी सरकार सहारा बनेगी । सरकार ने इसकी कार्य योजना तैयार कर ली है। उभयलिंगी व्यक्ति सहायता योजना के तहत सरकार 100 दिनों में घर से बहिष्कृत वरिष्ठ लोगों के लिए वृद्धाश्रम की सुविधा उपलब्ध कराएगी । साथ ही अगले 6 महीनों में सभी 75 जनपदों में उभयलिंगी व्यक्तियों का परिचय पत्र बनाया जाएगा।
Yogi government tops in giving social security increase in number of beneficiaries and pension amount in five years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वैशाख में किस दिन है शिवरात्रि? नोट कीजिए सटीक तिथि और मुहूर्त
Apr 06, 2026 | 04:42 PM‘मैं और सीजन खेलता…’, Ashwin ने IPL से संन्यास लेने की वजह का किया खुलसा
Apr 06, 2026 | 04:41 PMसंगमनेर में केमिकल से प्रदूषित हुई प्रवरा नदी, देवगांव के कुएं में मिलीं मरी मछलियां
Apr 06, 2026 | 04:37 PMक्या सुनेत्रा पवार की अपील पर पीछे हटेगी कांग्रेस? खरगे से संपर्क की कोशिश, बारामती में सस्पेंस बरकरार
Apr 06, 2026 | 04:37 PM‘कुछ लोग आरोप लगाकर अपना करियर बनाते हैं’, SG तुषार मेहता का तंज; शराब नीति मामले में CBI को हाईकोर्ट का नोटिस
Apr 06, 2026 | 04:37 PMजीवन की हर समस्या का एक ही उपाय, बस नाम जप और मिल जाएगा सुकून
Apr 06, 2026 | 04:28 PMपरिवारवाद या राजनीतिक विरासत? सियासी अखाड़े में बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह! नोएडा से लड़ सकती हैं चुनाव
Apr 06, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM













