Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 लाख की धोखाधड़ी कर फरार हुई महिला 8 महीने बाद गिरफ्तार

  • Written By: अशोक वर्मा
Updated On: Sep 11, 2021 | 02:56 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

कल्याण. शिपिंग कंपनी (Shipping Company) में नौकरी (Job) दिलाने के नाम पर  3 युवकों से 12 लाख की धोखाधड़ी (Fraud) कर फरार हुई एक आरोपी महिला को 8 महीने बाद खड़गपाड़ा पुलिस (Kharagpara Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया हैं। गिरफ्तारी से  पहले घर पर  खूब नाटकीय ड्रामा हुआ और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने  में सफल हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, छिप कर रह रही आरोपी महिला  के फ्लैट पर जब पुलिस पहुंची तो दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। खड़गपाड़ा पुलिस को सूचना मिली  थी कि आरोपी युवती मानसी खंडेलवाल और उसकी मां रागिनी खंडेलवाल घर के अंदर ही हैं। पुलिस भी पीछे नहीं हटी, उसने बाहर का ताला खुलवाया और आरोपी से अंदर का दरवाजा खोलने की बात कही, जब अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया तो भी  महिला पुलिसकर्मी दरवाजे पर डटी रही और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवती की मां रागिनी खंडेलवाल ने दरवाजा खोला तब जाकर पुलिस ने मानसी खंडेलवाल को गिरफ्तार किया।

आरोपी महिला पर धोखाधड़ी के 3 मामले दर्ज

बताया जाता है  कि टैगोरनगर, विक्रोली की रहने वाली मनीषा सिंह नामक एक महिला ने 1 जनवरी 2021 के दिन  कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी मानसी खंडेलवाल पर धोखाधड़ी के 3 मामले दर्ज हैं। जिसमें एक 14 करोड़ की जालसाजी का मामला बताया जा रहा है। साल 2019 में मानसी और उसके सहयोगी निखिल उर्फ मुत्थू ने अपने आपको बालाजी मरीन इंटरप्राइजेज शिपिंग कंपनी का डायरेक्टर बताकर शिप में नौकरी लगाने के लिए 3 युवकों से चार-चार लाख रुपए लिए थे।  जनवरी 2021 को मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। 8 महीने बाद मानसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका साथी निखिल उर्फ मुत्थू अभी फरार है। खड़गपाड़ा पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती अपनी मां के साथ आधरवाड़ी स्थित त्रिवेणी गार्डन नामक सोसायटी में खुद के  फ़्लैट में रह रही थी। एक रिक्शा चालक उन्हें जरूरत का सामान दे जाता था और पुलिस को चकमा देने के लिए बाहर से ताला बंद कर देता था। अपने सूत्रों  से पक्की सूचना मिलने के बाद खड़कपाड़ा पुलिस ने छापा मारा और दो घंटे  की मशक्कत के बाद आखिकार 8 माह से फरार  आरोपी महिला  मानसी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Amazon India : अमेजन के विक्रताओं के लिए आयी गुड न्यूज, 300 रुपये से कम कीमत वाले प्रोडक्ट पर नहीं लगेगी ये फीस

भारत सरकार उठा सकती है समुद्री संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कदम, पीएम के आर्थिक सलाहकार ने दिया बयान

 

Woman who escaped after cheating 12 lakhs arrested after 8 months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2021 | 02:56 PM

Topics:  

  • Shipping Company

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.