Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पति को पहले दिया जहर बाद में दी हत्या की सुपारी, पत्नी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 11, 2023 | 03:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी: आठ बेटियां होने के कारण पति विवाहिता को प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही उसने दूसरी शादी की भी तैयारी कर ली थी। इससे नाराज होकर पत्नी (Wife) ने पति को जहर देने की कोशिश की। लेकिन हर बार मामला फंसने की वजह से उसने अपने पति को मारने (Murder of Husband) के लिए 2 लाख (Lakh) रुपये की सुपारी दे दी। शातिर अपराधियों (Contract Killer) द्वारा पति पर जानलेवा हमला करने के बाद पिंपरी (Pimpari) की निगड़ी पुलिस ने महज आठ घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इसका खुलासा हुआ। 

इस मामले में पुलिस ने शिवम दुबे उर्फ दुब्या और अमन पुजारी (दोनों, पंचतारानगर, अकुर्डी के रहने वाले हैं) और घायल की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल शख्स की बेटी ने निगड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर नाथा केकन के मुताबिक, आरोपी महिला ने आठ बेटियों को जन्म दिया है। इस वजह से उनके बीच विवाद होता था।  साथ ही पति ने दूसरी शादी की भी तैयारी कर ली थी। इससे क्रोधित होकर उसकी पत्नी ने उससे रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया। सबसे पहले उसने अपने पति को जहर देने का फैसला किया। लेकिन चूंकि उसका पति सतर्क था, इसलिए उसका प्रयास बार बार विफल हो रहा था। 

इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले अमन पुजारी को पति की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी। इस काम के लिए उसने अपने दोस्त शिवम दुबे को अपने साथ लिया। सुपारी से मिले पैसों से उन्होंने तलवारें भी खरीदीं। 7 दिसंबर की रात पति के शराब पीकर सोने की बात पत्नी ने आरोपियों को बताई। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उसके पति पर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी पति को मरा हुआ समझकर वहां से चले गए। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद निगड़ी पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस उपनिरीक्षक नाथा केकन ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण करने के बाद आरोपी अमन की पहचान की। जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी दुबे का नाम बताया। इसी के तहत पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। जब इन दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पत्नी ने ही उन्हें सुपारी दी थी। इसके मुताबिक जब पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

Wife gave rs 2 lakh to contract killer for murder of husband in pimpari

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2023 | 03:55 PM

Topics:  

  • Pimpari

सम्बंधित ख़बरें

1

‘बैनरबाजों को वोट मत दो’, देवाभाऊ और पवार होर्डिंग पर भड़के डिप्टी सीएम अजित

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.