Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे विधायक को महिला ने जड़ा थप्पड़, कहा- ‘अब क्यों आये हो?’- Video

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 12, 2023 | 11:10 PM

Photo: Video Screengrab

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा समेत उत्तर भारत मूसलाधार बारिश और बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ की वजह से कई लोगों का जीवन प्रभावित हुआ हैं। प्रदेश के नेताओं से लेकर अधिकारियों तक सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच, एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाढ़ पीड़ित द्वारा क्षेत्र के विधायक को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहा है। गुहला के मौजूदा विधायक ईश्वर सिंह स्थिति का जायजा लेने क्षेत्र में पहुंचे थे।

समाचार एजेंसी द्वारा शेयर किये गए वीडियो में बाढ़ पीड़ित को कथित तौर पर हरियाणा में सत्तारूढ़ जननायक जनता पार्टी के एक विधायक को मारते हुए दिखाया गया है। इस दौरान बाढ़ पीड़िता विधायक को पूछती है, “अब क्यों आये हो?” 

#WATCH | Haryana: In a viral video, a flood victim can be seen slapping JJP (Jannayak Janta Party) MLA Ishwar Singh in Guhla as he visited the flood affected areas "Why have you come now?", asks the flood victim pic.twitter.com/NVQmdjYFb0 — ANI (@ANI) July 12, 2023

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’

जयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग

मुंबई टैक्सी के SOS बटन पर उठे सवाल, 27 सेकंड के वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

केरल के पलक्कड़ में करंट से गिरे मोर को CPR देकर बचाया, फायर टीम की मुस्तैदी ने जीता दिल

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि वह महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ”मैंने उसे माफ कर दिया है।”

इससे पहले दिन में, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तीन दिनों की लगातार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गरीबों और अन्य लोगों को भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिनके घर बारिश से प्रभावित हुए हैं।

कुछ प्रभावित जिलों से बारिश से संबंधित कुल 10 मौतों की सूचना मिली है। खट्टर ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में भोजन के पैकेट, पानी के टैंकर और जानवरों के लिए चारा भेजा जा रहा है, जबकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

Why have you come now woman slaps jjp mla during visit to haryanas flood affected areas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2023 | 11:10 PM

Topics:  

  • Jannayak Janta Party
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.