इलाज के दौरान शख्स के पेट से निकला कांच का बड़ा ग्लास, डॉक्टरों का भी माथा ठनका
- Written By: मृणाल पाठक
File Photo
बिहार: बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, जिले में डॉक्टरों की एक टीम ने ऑपरेशन कर एक 55 साल के एक शख्स के पेट से कांच का गिलास (Glass In Man Stomach) निकाला है। जिसे देखकर डॉक्टर (Doctor) भी हैरान है।
डॉक्टरों के अनुसार, मरीज कब्ज और तेज पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास आया था। मरीज मुजफ्फरपुर के माडीपुर इलाका स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा था। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन (Operation) कर उसके पेट से कांच का गिलास निकाला है। डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर महमुदुल हसन ने कहा कि, मरीज के अल्ट्रासाउंड और एक्सरे रिपोर्ट से मालूम पड़ा कि उसकी आंतों में कुछ गंभीर गड़बड़ी थी।
ऑपरेशन और उससे पहले लिए गए एक्सरे का एक वीडियो फुटेज डॉक्टर ने शेयर किया है। डॉक्टर हसन ने बताया कि, ‘कांच का गिलास मरीज के शरीर के भीतर कैसे पहुंचा, ये अभी तक एक रहस्य बना हुआ है। जब डॉक्टर ने मरीज से पूछा तो उसने कहा कि उसने चाय पीते समय गिलास निगल लिया था। हालांकि, इस पर विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल है, क्योंकिइंसान की भोजन नली ऐसी किसी वस्तु के प्रवेश करने के लिए बहुत संकरी है।’
सम्बंधित ख़बरें
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बिहार में शराबबंदी की रिपोर्ट कार्ड, 11.37 लाख केस और करोड़ों लीटर जब्त शराब; कानून के 10 साल का पूरा ब्योरा
‘पूछते थे बिहार को क्या मिला, अब गिनते रह जाएंगे अरबों की सौगात’, विपक्ष के सवालों पर जीतन राम मांझी का पलटवार
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी; क्या CM सम्राट चौधरी पूरा कर पाएंगे अपना कार्यकाल? जानें क्या कहा!
हसन आगे कहते हैं कि, शुरू में एक एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के जरिए कांच के गिलास को मलाशय से बाहर निकालने की कोशिश की थी, लेकिन यह कामयाब नहीं हो पाया। इसलिए फिर मरीज का ऑपरेशन करना पड़ा और उसकी आंत की दीवार चीरकर गिलास निकालना पड़ा था। डॉक्टर ने कहा, ‘मरीज अब ठीक है। हालांकि उसे पूर्ण रूप से ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है।
