Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में गांव-गांव बनी सड़कें तैयार करेंगी CM योगी की जीत का रोडमैप

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Dec 11, 2021 | 07:48 PM

File

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने पिछले पौने पांच वर्ष में जिस तरह सड़क (Road) मार्ग से गांवों (Village) को जोड़ने का काम किया है यह आने वाले चुनाव में सीएम योगी (CM Yogi) की जीत (Victory) का रोडमैप (Roadmap) तैयार करेगा। योगी सरकार अभी तक 15,246 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण मार्गों का निर्माण करा चुकी है। जो पिछली सरकारों के मुकाबले मील का पत्थर साबित हो रहा है। इसके साथ ही तहसील और विकास खंड मुख्यालयों को भी दो लेन चौड़े मार्गों से जोड़ा जा रहा है। 

सड़क और बिजली के सहारे विकास के पथ पर आगे बढ़ा जा सकता है। यूपी में योगी सरकार ने इस कहावत को सौ फीसदी लागू किया है। योगी सरकार ने पौने पांच वर्षों में जिस तरह से गांव-ग्रामीण-किसान को बेहतर बनाने के लिए सड़कों का जाल बिछाने का काम किया है। इससे जहां किसानों को अपनी फसल क्रय केन्द्रों तक पहुंचाने में मदद मिली तो ग्रामीणों को भी आवागमन में आसानी हुई है। योगी सरकार ने सड़क मार्ग से मुख्य मार्ग को जोड़कर गांव और शहर के अंतर को कम करने का भी काम किया है। सड़कों का जाल बिछने से गांवों से जहां एक तरफ पलायन कम हुआ तो दूसरी तरफ गांवों में ही रोजगार और विकास को पंख भी लगे हैं। 

1763 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है

पिछले सत्तर वर्षों के उपेक्षित पड़े लगभग 1,557 राजस्व ग्रामों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने का काम किया गया है। लोकनिर्माण विभाग के अनुसार 1,114 करोड़ रुपये खर्च करके इन ग्रामों में 1763 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। जिनमें से अभी तक 1546 से अधिक राजस्व ग्रामों को 1740।24 किमी। से अधिक लम्बाई में मार्ग निर्माण कर सम्पर्क मार्ग से जोड़ा जा चुका है। योगी सरकार ने गांव के मजरों को भी सड़क मार्ग से जोड़ने का काम किया है जिनमें 2275 बसावटों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के लिए 1407 करोड़ रुपये जारी किए हैं जिनमें से 1717 बसावटों में 2173.60 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कराया जा चुका है। जबकि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत 33 राजस्व ग्रामों के लिए 29 किमी लंबे मार्ग के लिए 14।35 करोड़ की लागत से कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। 

तहसील और विकास खंड मुख्यालयों को दो लेन से जोड़ा

प्रदेश के 26 तहसील मुख्यालय ऐसे थे जो दो लेन मार्ग से जुड़े नहीं थे। जिन्हें दो लेन मार्ग से जोड़ने के लिए 387 करोड़ रुपये से 270 किमी लंबी सड़क बनाई गई हैं। इनमें से 24 से ज्यादा कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा कराया जा चुका है। वहीं 144 विकास खंड मुख्यालयों को दो लेन मार्गों से जोड़ने के लिए 2088 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस भारी भरकम रकम से विकास खंड मुख्यालय जाने वाली 1282 किमी सड़क को चौड़ा कराया जा रहा है। 144 विकास खंडों में से लगभग 100 कार्यों को पूरा कराया जा चुका है।

Village village roads will prepare the roadmap for cm yogi victory

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2021 | 07:48 PM

Topics:  

  • Roadmap
  • Yogi Government

सम्बंधित ख़बरें

1

विशेष: सावधान! केवल गूगल के भरोसे रहे तो खा जाएंगे धोखा, यह लोगों को भटकाकर ले रहा है उनकी जान

2

CM योगी का युवाओं को तोहफ़ा: 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को देंगे नियुक्ति पत्र

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.