यूपी के बहराइच में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों की मौत
- Written By: सुभाष यादव
Updated On:
Oct 29, 2021 | 11:29 AM
File Photo
बहराइच: बहराइच के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत बहराइच-गोंडा मार्ग पर नगरौर गांव के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने शुक्रवार को बताया कि रसूलपुर सरैया निवासी दो सगे भाई मयंक (22) व ननके (18) बृहस्पतिवार की शाम बहराइच से गोंडा की ओर जा रहे थे। इस बीच नगरौर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को 108 एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
Amrit Bharat Express: देश को 2 नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें किसे होगा फायदा
गाजीपुर नहीं जाएंगे अखिलेश यादव! ऐन वक्त पर टला दौरा, पीड़ित परिवार को भेजी मदद, जानें कटरिया कांड का पूरा सच
यूपी में बंपर भर्ती: सीएम योगी ने किया एक लाख नई नियुक्तियों का ऐलान, लखनऊ में बांटे जॉइनिंग लेटर
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Uttar pradesh road accident in bahraich death of two brother
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 29, 2021 | 11:28 AM
