उत्तर प्रदेश सरकार ने 63 हजार से ज्यादा अपराधियों पर ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत की कार्रवाई
- Written By: दामिनी सिंह
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने शनिवार को बताया कि 63 हजार से ज्यादा अपराधियों के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) और 800 से अधिक अपराधियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गयी है। आदित्यनाथ सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को एक पुस्तिका जारी कर बताया कि अपराधियों की गैंगस्टर एक्ट के तहत 90 अरब 22 करोड़ 33 लाख रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया गया है।
उसके मुताबिक, माफिया द्वारा अवैध रूप से अर्जित 2819 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गयी है। लोकभवन में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘छह वर्ष : सुशासन, विकास, रोजगार- डबल इंजन की सरकार’ शीर्षक से एक पुस्तिका का लोकार्पण किया जिसमें उपलब्धियों का ब्यौरा दिया गया है। पुस्तिका में कहा गया है कि 63055 अपराधियों के विरूद्ध गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) व 836 अपराधियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गयी है।
इसमें महिला अपराध पर नियंत्रण से लेकर कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में किये गये विभिन्न प्रयासों को दर्शाया गया है। पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फीता काटते तस्वीर प्रकाशित है। पुस्तिका में 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में हुए ‘वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सम्मेलन में 35 लाख करोड़ रुपये के 20,652 निवेश समझौत हुए।
सम्बंधित ख़बरें
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
PM Modi in Varanasi: 6332 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, देखें पूरे दौरे का शेड्यूल
सीएम योगी की लोकप्रियता बरकरार; चुनाव से पहले इन 33 मंत्रियों के लिए खतरे की घंटी, कट सकता है टिकट! देखें LIST
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
इसमें यह भी कहा गया कि किसानों को गन्ना मूल्य का दो लाख दो हजार 86 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से दो करोड़ 60 लाख किसानों को 52190 करोड़ रुपये दिये गये। इसमें बाढ़ से बचाव के लिए 266 परियोजनाएं पूर्ण करने के दावे के साथ अन्य योजनाएं सिलसिलेवार गिनाई गयी हैं।
सहकारिता से समृद्धि, पशुधन संरक्षण, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद आदि मदों में भी सरकार ने अपनी उपलब्धियां गिनाई है। महिला कल्याण, अवस्थापना व औद्योगिक विकास समेत ऊर्जा, तकनीक, नागरिक उड्डयन, संवरते शहरों समेत अन्य विभागों में भी आंकड़ों के साथ विकास की बढ़ते कदम का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है। (एजेंसी)
