Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुनार फोर्ट और मस्तानी महल बनेंगे हेरिटेज होटल, बड़े समूहों ने दिखाई रुचि

  • By मनोज पांडे
Updated On: May 09, 2024 | 07:50 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

राजेश मिश्र@नवभारत
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटक जल्द ही हजार साल से भी ज्यादा पुराने चुनार किले और पेशवा बाजीराव की प्रेयसी मस्तानी के महल में ठहर सकेंगे। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नयी नीति के तहत पुराने महलों, किलों, हवेलियों व धरोहरों को हेरिटेज होटल के तौर पर विकसित किए जाने की शुरुआत की गयी है। 

देश के नामी गिरामी होटल कंपनियां जैसे लीली होटल्स, ताज समूह की इंडियन होटल्स कंपनी, नीमराना ग्रुप, महिंद्रा होटल्स एंड रिसार्ट, ओबेरॉय होटल्स, हयात रीजेंसी और ललित होटल्स ने धरोहरों को होटल के तौर पर विकसित करने व संचालित करने में रुचि दिखायी है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनके अलावा सरोवर होटल्स, टीएचएफ होटल्स, रॉयल आर्किड, रमाडा होटल व क्लार्क होटल्स समूह ने भी नयी पर्यटन नीति के तहत महलों व हवेलियों को विकसित करने की इच्छा जताई है। 

प्रदेश सरकारी की पर्यटन नीति के तहत धरोहरों को होटल में बदलने के लिए न्यूनतम निवेश की धनराशि 30 करोड़ रुपये, 50 करोड़ और 100 करोड़ रुपये होगी। निवेश के आधार पर धरोहर भवनों को श्रेणियों में बांटते हुए निवेशकों को सुविधाएं व रियायतें दी जाएंगी। 

पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में मिर्जापुर में स्थित चुनार फोर्ट, झांसी में बरुआ सागर फोर्ट, मथुरा के बरसाने का जल महल, लखनऊ की छतर मंजिल व कोठी रौशन-उद-दौला और कानपुर के शुक्ला तालाब हवेली को होटल में परिवर्तित किया जा रहा है। इन होटलों के लिए रिपोर्ट तैयार कर शासन के पास मंजूरी के लिए भेजी गयी है। 
 
मंजूरी मिलने के बाद अगले चरण में महोबा के मस्तानी महल और लेक पैलेस, झांसी के तहरोली, ललितपुर के ताल बेहट किले, बांदा के रनगढ़ फोर्ट को होटल में बदलने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटकों का आमद वाले शहर आगरा में मौजूद मुगल सम्राट अकबर की शिकारगाह किरावली में मौजूद धरोहर भवन को भी होटल में परिवर्तित करने की योजना है। कानपुर में बिठूर की बारादरी, राजधानी लखनऊ में कोठी गुलिस्ता-ए-इरम, कोठी दर्शन विलास और गोंडा में वजीरगंज की बारादरी को भी हेरिटेज होटल में बदलने की योजना है। 

इन हैरिटेज होटलों में वेलनेस सेंटर, म्यूजियम, हेरिटेज रेस्टोरेंट, थीमैटिक पार्क जैसी कई सुविधाएं विकसित की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस कवायद से प्रदेश में पर्यटकों को रुकने के लिए अधिक स्थान व शानदार कमरे मिलेंगे साथ ही रोजगार सृजन भी होगा। 

Uttar pradesh chunar fort and mastani mahal will become heritage hotels

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2024 | 07:50 PM

Topics:  

  • Heritage
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर पर नजर आया सफेद उल्लू, भक्तों ने माना लक्ष्मी माता का आशीर्वाद

2

यूपी सरकार शुरू करने जा रही नया अभियान, अब DM रोज करेंगे समीक्षा, जानिए क्या है वजह

3

पूर्वांचल में कायम रहेगा ‘हाता’ का दबदबा! हाई कोर्ट ने रद्द की अब्बास की सजा, वापस मिलेगी विधायकी

4

आगरा में यमुना का रौद्र रूप, ताजमहल की दिवारों तक पहुंचा पानी; खतरे की जद में 7वां अजूबा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.