Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में छठे चरण में धनबलियों की भरमार, मेनका गांधी सबसे अमीर प्रत्याशी

  • Written By: मनोज पांडे
Updated On: May 16, 2024 | 07:07 PM

सुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

राजेश मिश्र@नवभारत
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में छठे चरण के तहत आने वाली 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी करोड़पति हैं जबकि इनमें से एक चौथाई पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। छठे चरण में सुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी (Maneka Gandhi) सबसे अमीर प्रत्याशी (Richest Candidate) हैं।

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से छठें चरण में 14 संसदीय सीटों से चुनाव लड़ने वाले सभी 162 उम्मीदवारों के शपथपत्रों के विश्लेषण के आधार पर तैयार रिपोर्ट के मुताबिक 36 फीसदी करोड़पति चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में प्रदेश में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्त कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होना है। सभी 162 उम्मीदवारों में से 38 ने ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक छठें चरण के चुनाव में अपराधिक मामले घोषित करने वाले उम्मीदवारों में बहुजन समाज पार्टी के 14 में से 4 भारतीय जनता पार्टी के 14 में से 6 और समाजवादी पार्टी के 12 में से 9 शामिल हैं। जौनपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा के ऊपर 25 आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं दूसरे नंबर पर आपराधिक छवि के उम्मीदवारों में राम भुआल निषाद हैं जो सुल्तानपुर से समजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं जिन पर 8 आपराधिक मामले दर्ज़ है।

सम्बंधित ख़बरें

Year Ender 2025: इन भारतीय दिग्गजों के लिए शानदार रहा यह साल, अंबानी-अडानी की संपत्ति में भारी उछाल

दुनिया के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी, भारत से सिर्फ अंबानी, ये रहे सबके नाम

10% लोगों के पास दुनिया की 75% संपत्ति, सबसे गरीब 50% लोग सिर्फ 2% संपत्ति में जी रहे, रिपोर्ट देखें

जानें कौन हैं टेलर स्विफ्ट, दुनिया की सबसे अमीर संगीतकार, ट्रम्प करते हैं नफरत

अमीर उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा भाजपा से तो सबसे कम बसपा से हैं। भाजपा के सभी 14 संसदीयों सीटों के प्रत्याशी करोड़पति है। वहीं सपा के 12 में से 11 तो बसपा के 14 में से 9 उम्मीदवार करोड़पति हैं। उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.66 करोड़ है।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के प्रत्याशियों में सबसे अमीर सुल्तानपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही मेनका संजय गांधी है। जिनकी संपत्ति लगभग 97 करोड़ के आसपास है वहीं प्रवीन पटेल, फूलपुर से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी संपत्ति 64 करोड़ के लगभग है। समाजवादी पार्टी लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह पटेल, प्रतापगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं जिनकी संपत्ति लगभग 46 करोड के आसपास हैं।

यूपी में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 162 में से 51 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है। जबकि 105 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की हैं।

Up sixth phase lok sabha election maneka gandhi richest candidate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2024 | 07:07 PM

Topics:  

  • richest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.