Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे: 9 साल पहले शख्स ने छोड़ा घर, अब पुलिस ने परिवार से मिलाया

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 15, 2023 | 01:27 PM

File Photo : महाराष्ट्र पुलिस

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में नौ वर्ष पहले परिवार को बताए बिना अपना घर छोड़कर चले गए एक व्यक्ति का पता लगाकर उसे पुन: परिवार से मिलवाया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। वाशी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत चंदेरकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृगेश तानाजी 2014 में किसी को बिना बताए घर छोड़कर चला गये थे और इसके बाद उनके परिजन ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग जगहों पर रहा, इस बीच उसके बारे में जानकारी लेने के लिए परिवार थाने के चक्कर लगाता रहा। व्यक्ति के परिवार में माता, पिता, पत्नी, भाई और बेटी हैं। उन्होंने बताया कि वाशी पुलिस ने इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर उसकी मौजूदगी का पता लगाने की कोशिश की और आखिरकार उन्हें मुंबई के उपनगर अंधेरी में उसके होने की जानकारी मिली।

अधिकारी के अनुसार पुलिस को हाल में सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति एक केन्द्र में रेकी की कक्षाओं के लिए रविवार को अंधेरी आएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस उस केन्द्र पर पहुंची और उसे वहां वह व्यक्ति मिल गया। इसके बाद व्यक्ति को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। परिवार ने व्यक्ति को उनसे मिलवाने के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया है। तानाजी ने घर क्यों छोड़ा था, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में भीषण अग्निकांड: मीरा भाईंदर की झुग्गियों में फटे एक के बाद एक कई सिलेंडर, 3 की मौत और 35 घर खाक

महाराष्ट्र में सरकारी बस चालक से मारपीट, बाइक को कट लगने से भड़के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, देखें VIDEO

उद्धव गुट में अंदरूनी कलह? Naresh Mhaske ने राऊत पर लगाए गंभीर आरोप

Mira Bhayandar में हॉकर समिति की अधिसूचना जारी, वेबसाइट पर न होने से असमंजस

Thane man left home 9 years ago now police reunited with family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2023 | 01:27 PM

Topics:  

  • Mubai Police
  • Thane
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.