- Hindi News »
- State »
- Srinagar Acid Attack Case Court Frames Charges Against Two Accused
अदालत ने श्रीनगर तेजाब हमला मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोप किए तय
- Written By: किर्तेश ढोबले

Representable Photo
श्रीनगर: श्रीनगर में फरवरी में एक महिला पर तेजाब फेंकने (Srinagar Acid Attack Case) को लेकर गिरफ्तार दो लोगों के खिलाफ यहां की एक अदालत ने आरोप तय किये हैं। मुकदमे की सुनवाई इस महीने के आखिर में शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को प्रधान सत्र न्यायाधीश जवाद अहमद के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश रचने) और 326-ए (तेजाब से गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाना) के तहत आरोप तय किये हैं।
उन्होंने बताया कि 24 वर्षीय महिला पर हुए तेजाब हमले के मामले में मुकदमे की सुनवाई इस महीने के आखिर में शुरू होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (श्रीनगर) राकेश बलवाल ने घटनाक्रम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले को अंत तक लड़ेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़िता को न्याय मिले।
पीड़िता का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता मीर नवीद गुल ने बताया कि 24 वर्षीय महिला पर तेजाब हमले में शामिल आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। उन्होंने कहा, “प्रधान सत्र न्यायाधीश, श्रीनगर ने बिना किसी देरी के मामले को तत्काल आधार पर सूचीबद्ध किया। मैं मामले की त्वरित सुनवाई और आरोप तय करने की सराहना करता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
लैपटॉप जल्दी खराब हो रहा है? ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, अभी बदलें आदतें
चार्जिंग में की ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी, आपकी EV और परिवार दोनों खतरे में!
UP Housing: यूपी में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने घटाए आवासीय शुल्क, सस्ते मिलेंगे फ्लैट
Pre-Approved Personal Loan: मिनटों में मिलने वाला पैसा आप पर भारी न पड़ जाए! इन बातों का रखें ध्यान
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन सप्ताह के रिकॉर्ड समय में आरोप पत्र तैयार किया। बलवाल व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी कर रहे थे और उन्होंने पुलिस अधीक्षक (उत्तर) राजा जुहैब तनवीर की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का भी गठन किया था। एसडीपीओ मोहम्मद यासिर पर्रे, एसएचओ तासीर हामिद, ओवैस गिलानी और उपनिरीक्षक शाहिस्ता मुगल इसके सदस्य थे।
आरोप पत्र तीन लोगों – सज्जाद अल्ताफ राथर, मोहम्मद सलीम कुमार और एक किशोर के खिलाफ दायर किया गया है। पुलिस अपराध में किशोर की संलिप्तता के कारण उसके खिलाफ एक वयस्क के रूप में आरोप लगाना चाहती है। पीड़िता का चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और कारोबारी से नेता बने एक व्यक्ति इलाज पर आने वाला सारा खर्च उठा रहे हैं। (एजेंसी)
Srinagar acid attack case court frames charges against two accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नई Volkswagen Taigun होगी लॉन्च, 9 अप्रैल को होगा बड़ा खुलासा, शानदार फीचर्स से है लैस
Apr 04, 2026 | 05:11 AMस्कूल में फोन ले जाना पड़ेगा महंगा, बच्चों की पढ़ाई और दिमाग पर असर, दुनिया भर में बढ़ा बैन
Apr 04, 2026 | 03:59 AMAaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM














