Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्री काशी विश्वनाथ धाम देगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Dec 09, 2021 | 03:32 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ धाम  (Shri Kashi Vishwanath Dham) का भव्य, दिव्य और अलौकिक स्वरूप अब पुनः दिख रहा है। बाबा विश्वनाथ और मां गंगा (Maa Ganga) एक बार फिर  एकाकार हो रही  है। वहीं बाबा का आनंद वन फिर से पेड़-पौधों से  गुलजार होगा। बाबा के आंगन में उनके प्रिय पौधे लगाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर से लेकर मंदिर चौक और गंगा किनारे तक ये वृक्ष हरियाली बिखेरेंगे। इसके लिए गुलाबी पत्थरों के बीच में विशेष प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ धाम पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) का संदेश (Message) पूरी दुनिया को देगा।

बाबा विश्वनाथ धाम के आंगन में गुलाबी पत्थरों की आभा  के बीच हरियाली का भी ध्यान रखा गया है।  महादेव के प्रांगण में ऐसे पौधे लगाए जा रहे हैं जो देवाधिदेव महादेव को अत्यंत  प्रिय हैं। वाराणसी के मंडलायुक्त और काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यपालक समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के पांच लाख वर्गफीट में महादेव का सबसे प्रिय पौधा रुद्राक्ष लगाया जा रहा है।  इसके अलावा पारिजात, अशोक, बेल के पौधे भी बाबा के आंगन में हरियाली बिखेरेंगे। मां गंगा में श्रद्धा के गोते लगाकर श्रद्धालु जब जल लेकर बाबा के दरबार की तरफ़ आस्था के क़दम बढ़ाएंगे, तब उनको दोनों तरफ हरियाली का दिखेगी। बाबा का धाम ही पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार होगा।   

पौधों को लगाने  के लिए किया गया विशेष प्रबंध

पौधों को लगाने  के लिए विशेष प्रबंध किया गया  है। मार्बल, ग्रेनाइट और  चुनार के गुलाबी पत्थरों के बीच जमीन में चार फीट व्यास के गड्ढे बनाए गए हैं। इन गड्ढों में छह से पंद्रह  फीट तक के पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं। भारत की नई पहचान श्री काशी विश्वनाथ धाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  13 दिसम्बर को शिवभक्तों को समर्पित करेंगे। इस भव्य और दिव्य आयोजन को अलौकिक और ऐतिहासिक रूप देने में  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जुटे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Hanuman Jayanti 2026: ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट, हनुमान भक्ति को किया सलाम

पर्यावरण जागरूकता और स्वच्छता अभियान, बघेड़ा के छात्रों को दिया संरक्षण का संदेश

10 हजार रुपये से कम में घूमें भारत की ये 5 सबसे खूबसूरत और शानदार जगहें

संभाजीनगर में पेड़ कटाई के विरोध में आंदोलन तेज, पुराने मुंबई हाईवे चौड़ीकरण के खिलाफ नागरिक नाराज

Shri kashi vishwanath dham will give the message of environmental protection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2021 | 03:32 PM

Topics:  

  • Environmental Protection
  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.