Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समीर वानखेड़े के पिता को ऑनलाइन काजू मंगवाना पड़ा भारी, हुई 31 हजार रुपए की धोखाधड़ी

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Oct 26, 2023 | 01:11 PM

समीर वानखेड़े (फ़ाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 मुंबई: मुंबई (Mumbai) में 74 वर्षीय सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) से ऑनलाइन सूखे मेवे ऑर्डर करते समय कथित तौर पर 31,019 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के पिता सेवानिवृत्त एसीपी ज्ञानदेव कचरूजी वानखेड़े (Retired ACP Gyandev Kachruji Wankhede) हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर विज्ञापन को देखकर उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर 22 अक्टूबर को सूखे मेवे का ऑर्डर दिया था।

एक अधिकारी ने बताया कि नंबर पर कॉल करने और 2,000 रुपये का ऑर्डर देने के बाद उन्होंने यूपीआई के जरिए रकम भेजी। ऑर्डर देने के कुछ समय बाद पीड़ित को एक व्यक्ति का फोन आया जिसमें दावा किया गया कि उनका पार्सल तैयार है, लेकिन जीएसटी (माल एवं सेवा कर) मुद्दों के कारण ऑर्डर ‘लॉक’ हो गया है।

इसके बाद पीड़ित ने फोन करने वाले से कहा कि उन्हें सूखे मेवों की जरूरत नहीं है और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर फोन करने वाले ने उनसे दिए गए यूपीआई नंबर पर एक रुपया भेजने को कहा, ताकि वह पैसे वापस कर सके। अधिकारी के अनुसार, फोन करने वाले ने उनसे दिए गए लिंक पर एक कोड डालने के और कुछ नंबर दर्ज करने को कहा। 

सम्बंधित ख़बरें

मध्य रेलवे में बड़ा बदलाव: अरविंद मलखेड़े बने नए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, जानें उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड

अब मुंबई में चलेगी वॉटर मेट्रो! 40 मिनट में पहुंचेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट, जानें क्या है सरकार का मेगा प्लान

पत्नी को पीटने वाले तालिबानी फरमान पर बोले अबू आजमी, ‘मैं नहीं समझता किसी को मारना चाहिए’

‘शरद पवार न होते तो जल उठता महाराष्ट्र’, बजट सत्र में भास्कर जाधव ने अजित पवार के निधन पर जताया बड़ा संशय

उन्होंने बताया कि जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर नंबर डाला, उन्हें अपने बैंक खाते से पैसे काटे जाने का संदेश मिला। अधिकारी ने बताया कि उनसे 31,019 रुपये की ठगी की गई। उन्होंने कहा कि वानखेड़े ने ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 22 अक्टूबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। (एजेंसी)

Sameer wankhedes father got cheated of rs 31 thousand by ordering cashew nuts online

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2023 | 01:11 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Sameer Wankhede

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.