Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सलमान खान फायरिंग: कैसे पकड़े गए सागर पाल और विक्की गुप्ता, कैसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग में हुए शामिल

  • By अनिल सिंह
Updated On: Apr 16, 2024 | 05:53 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई सलमान खान के घर पर फायरिंग (Salman Khan firing) करने वाले आरोपियों को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी सलमान खान के परिवार को भी दी गई है। जिसके बाद सलमान खान के परिवार ने राहत की सांस ली है। सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद मुंबई में हड़कंप मचा हुआ था। बॉलीवुड में भी इस खबर को लेकर परेशानी साफ देखने को मिल रही थी। सलमान खान के घर फायरिंग मामले में जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनका नाम सागर पाल (Sagar Pal) और विक्की गुप्ता (Vicky Gupta) बताया गया है। दोनों मूल रूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं। लेकिन बिश्नोई गैंग (Bishnoi gang) से इनका संपर्क कैसे हुआ और सलमान खान के घर पर फायरिंग के बाद पुलिस ने उन्हें कैसे गिरफ्तार किया इसके बारे में पुलिस ने जानकारी दी है। 

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले पर सख्ती से नजर बनाए हुए थी। पुलिस के लिए इस मामले में अच्छी बात यह थी कि आरोपियों के फोन चल रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इनके फोन को ट्रेस किया और उनकी लोकेशन पता चल गई। गुजरात के कच्छ में इनके होने के संकेत जब मिले तो पुलिस ने बिना देरी किए वहां अपनी टीम भेज दी। इसके बाद इन्हें गुजरात के कच्छ में मौजूद आशापुरा माता मठ मंदिर से गिरफ्तार किया गया और अब इन्हें पुलिस मुंबई ले आई है। 

सम्बंधित ख़बरें

सलमान खान फयरिंग मामला: आरोपी विक्की और सागर का दावा- एक्टर का गैंगस्टर्स से है संबंध

सलमान खान घर गोलीबारी मामले में गिरफ्तार आरोपी के पिता ने जताई हैरानी, कहा- वह मुंबई कैसे पहुंचा

गुजरात पुलिस के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के पहले पनवेल में रह रहे थे, लेकिन 13 अप्रैल की रात यह बांद्रा में आए और इन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां हथियार मुहैया कराया था। इसके बाद 14 अप्रैल को इन्होंने सलमान खान के घर पर फायरिंग की। सलमान खान के घर पर फायरिंग के पहले इन दोनों ने ऑटो रिक्शा से इलाके की रेकी की थी। 

बिहार के चंपारण के रहने वाले सागर पाल ने 2 साल तक हरियाणा में काम किया है। जहां वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संपर्क में आया था, विक्की गुप्ता भी हरियाणा में ही नौकरी करता था और वहीं उसकी सागर पाल से दोस्ती हुई थी। यह दोनों बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं, खबर यह है कि हरियाणा में रहते हुए इनका बिश्नोई गैंग के साथ संपर्क हुआ और इन्हें सलमान खान पर फायरिंग करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला और यह उसी पर अमल कर रहे थे। 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद मुंबई से भागने और पुलिस की नाकाबंदी से बचने के लिए दोनों शूटरों ने सार्वजनिक परिवहन बस का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं दोनों जानबूझकर अपने गृहनगर (बिहार) नहीं गए, क्योंकि उन्हें पता था कि पुलिस उनकी तलाश में उनके गांव तक जरूर पहुंचेगी। इसलिए इन्होने कच्छ के माता नो मध गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपना सही समझा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कच्छ की यात्रा के दौरान दोनों आरोपियों ने हमले में इस्तेमाल किए गए अपने हथियार को चालाकी से सूरत के पास की एक नदी में फेंक दिया। इसके अलावा अपनी पहचान बदलने और लोगों की नजरों से बचने के लिए, दोनों आरोपियों ने कच्छ पहुंचने के बाद अपने बाल कटवाए और दाढ़ी बनाई थी, ताकि सीसीटीवी वीडियो में देखने पर भी उन्हें कोई पहचाना नहीं जा सके।

सलमान खान को इससे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इतना ही नहीं सलमान खान के घर पर इससे पहले एक बार फायरिंग भी हुई थी, जिसमें कालू नाम के बिश्नोई गैंग के सदस्य का नाम सामने आया था। पुलिस के मुताबिक मुंबई की क्राइम ब्रांच अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में और खुलासा होने की उम्मीद है। 

Salman khan firing how sagar pal and vicky gupta joined lawrence bishnoi gang

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2024 | 05:53 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.