Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: मोटरसाइकिल दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के परिवार को 65.62 लाख रुपये का मुआवजा

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Dec 13, 2022 | 04:29 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (MACT) ने 2020 में एक मोटरसाइकिल दुर्घटना (Motorcycle Accident) में मारे गए व्यक्ति के परिवार को 65.62 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

एमएसीटी (MACT) सदस्य एचएम भोसले ने दुर्घटना में शामिल वाहन के मालिक और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को संयुक्त रूप से वाद दायर करने की तारीख से लेकर अब तक सालाना आठ प्रतिशत ब्याज दर के साथ मुआवजे का भुगतान करने का निर्देश दिया है।

यह आदेश 16 नवंबर को दिया गया, जिसकी प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गई। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील एस टी कदम ने न्यायाधिकरण को बताया कि 18 मार्च 2020 की रात को संदेश शिंदे (35) अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से कोपरखैरणे जा रहे थे, तभी एक ‘ट्रेलर’ ने दुपहिया वाहन को टक्कर मारी तथा उन्हें कुचल दिया।

सम्बंधित ख़बरें

मोटरसाइकल दुर्घटना में महिला की मौत पर परिजनों को 19.72 लाख मुआवजा दे: एमएसीटी

ऑटो दुर्घटना में घायल महिला को मिलेगा 8.8 लाख रुपये का मुआवजा, ठाणे एमएसीटी ने दिया आदेश

उन्होंने बताया कि शिंदे एक निजी कंपनी में काम करता था और प्रति माह 32,655 रुपये कमाता था। परिवार के जीवन-यापन का एकमात्र सहारा वही था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और मां है।(एजेंसी)

Rs 65 62 lakh compensation to family of person killed in motorcycle accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2022 | 04:29 PM

Topics:  

  • MACT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.