- Hindi News »
- State »
- Rejuvenation Of Council School Is Happening Through Vidyanjali Portal Cm Yogi Adityanath
विद्यांजलि पोर्टल से परिषदीय विद्यालय का हो रहा ‘कायाकल्प’ : सीएम योगी आदित्यनाथ
- Written By: अमन दुबे

File Photo
लखनऊ : बच्चों को अच्छी शिक्षा (Education) और अन्य शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना योगी सरकार (Yogi Government) की प्राथमिकताओं में रहा है। साथ ही परिषदीय विद्यालयों (Council Schools) के स्तर को प्राइवेट स्कूलों (Private Schools) की तर्ज पर विकसित करना भी योगी सरकार के विजन में से एक है। इसी के तहत मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने 1 अगस्त को विद्यांजलि कायाकल्प पोर्टल (Vidyanjali Kayakalp Portal) का लोकार्पण किया था। इसके तहत कोई भी व्यक्ति, संस्थान पोर्टल के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों को गोद ले सकता है। पहले किसी स्कूल को दान देने के लिए जिला अधिकारी के माध्यम से कार्रवाई की जाती थी। इसमें लंबा समय लगता था, जिसके चलते आम आदमी इससे बचता था। ऐसे में योगी सरकार द्वारा संचालित पोर्टल से परिषदीय विद्यालयों को नई गति मिल रही है।
सरकार ने सुविधाओं की सूची की जारी
योगी सरकार के विद्यांजलि कायाकल्प पोर्टल के माध्यम से राजपत्रित अधिकारी, मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, उद्यमी, आम आदमी, एनजीओ, कारपोरेट, विद्यालय के पूर्व छात्र, उनका परिवार परिषदीय विद्यालयों को गोद ले सकेगा। साथ ही पोर्टल के माध्यम से आर्थिक सहायता दे सकेंगे। वहीं उद्यमी, कारपोरेट सेक्टर के लोग सीएसआर फंड के माध्यम से विद्यालय को गोद ले सकेंगे। पोर्टल के माध्यम से स्कूलों को तीन साल के लिए गोद लेना होगा। इसके लिए सरकार ने 27 सुविधाओं की सूची भी जारी कर दी है।
मन चाहे स्कूल के लिए ऐसे करें आवेदन
पोर्टल की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। दानदाता विद्यांजलि कायाकल्प पोर्टल पर जाकर अपने मनचाहे स्कूल काे चयनित करेंगे। इसके बाद संबंधित जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास प्रार्थना पत्र जनरेट होगा। फिर बीएसए द्वारा गठित समिति से अनुमति लेकर प्रार्थना पत्र को स्वीकार किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद दानदाता परिषदीय विद्यालय को गोद ले सकेंगे या अपनी सामग्री विद्यालय को दे सकेंगे। वहीं पोर्टल पर प्राप्त वित्तीय धनराशि को जिला स्तर पर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में साेसाइटी के तहत राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवाए गए खाते से प्राप्त किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब ‘ताजा अंडा’ कहकर आपको नहीं ठग पाएंगे दुकानदार, यूपी सरकार ने बदला 1 अप्रैल से नियम
ठाणे जिप स्कूलों में पढ़ने-पढ़ाने वालों पर CCTV की नजर, 524 विद्यालयों में लगाए गए कैमरे
योगी का चुनावी मास्टरस्ट्रोक… शिक्षामित्रों का बढ़ेगा मानदेय, शिक्षकों का होगा कैशलेस इलाज
UP Budget 2026: योगी सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए क्या है खास
अपनी पंसद की एजेंसी से करा सकेंगे काम
पोर्टल में एक यह भी सुविधा दी गई है कि गोद लेने वाले दानदाता अपनी पंसद की एजेंसी से काम करा सकते हैं। दानदाता को समय-समय पर काम की प्रगति की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दी जाएगी। दानदाता ऑपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले कामाें के अलावा स्ट्रीट लाइट, सोलर आरओ प्लांट, अग्निशमन यंत्र, ओपन जिम, झूले-स्लाइडर, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण-जीर्णोद्धार, विज्ञान प्रयोशाला के उपकरण, स्टेशनरी, लाइब्रेरी के लिए किताबें आदि दी जा सकती हैं।
Rejuvenation of council school is happening through vidyanjali portal cm yogi adityanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Palghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














