नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरुवार को विजय चौक से इंडिया गेट (India Gate) तक बने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) का उद्घाटन कर सकते हैं। यह शहर का सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक स्थान माना जाता है। इस पुनर्विकसित खंड में लाल ग्रेनाइट वॉकवे हैं जो चारों ओर हरियाली के साथ लगभग 1.1 लाख वर्ग मीटर फैले हुए हैं, राजपथ के साथ 133 से अधिक लाइट पोल, 4,087 पेड़, 114 आधुनिक साइनेज और स्टेप्ड गार्डन हैं।
यह पहली परियोजना है जो मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत पूरी हुई है। एक अधिकारी ने बताया, “काम खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री 8 सितंबर को इसका उद्घाटन कर सकते हैं।”
Delhi | Visuals from the redeveloped Central Vista Avenue that will soon be ready for public use pic.twitter.com/M0hsAwhfz9 — ANI (@ANI) September 5, 2022
एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट के बीच बगीचों में और राजपथ के साथ-साथ 900 से अधिक लाइट पोल हैं, जिसका उद्देश्य सेंट्रल विस्टा को चौबीसों घंटे पैदल चलने वालों लोगों के लिए अनुकूल बनाना है।
सेंट्रल विस्टा की पुनर्विकास परियोजना में एक नए त्रिकोणीय संसद भवन, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय, तीन किलोमीटर के राजपथ, एक नए प्रधानमंत्री निवास और कार्यालय है।