Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी-सीएम योगी की योजनाएं जाति धर्म के मिथक को तोड़ेंगी, मतदाता वोटिंग को है तैयार

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 03, 2022 | 05:31 PM

File Photo : PTI

Follow Us
Close
Follow Us:

वाराणसी: ठंड जाने के साथ ही पूर्वांचल (Purvanchal) का सियासी पारा भी गर्म होने लगा है। पूर्वांचल में राजनीति की राजधानी कहे जाने वाले प्रधानमंत्री (PM) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में यूपी विधानसभा का चुनाव का (UP Assembly Election) रंग अब चढ़ने लगा है। अधिकतर राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को जात और धर्म के चश्मे से देख रही हैं, जबकि वोटर विकास और सुशासन के आधार पर वोट करने का मन बना चुके हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की पेंशन,आवास,आयुष्मान भारत, उज्जवला ,जैसी कई योजनाओं ने इनके जीवन में उजाला ला रही हैं।  

2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने कई योजनाओं से लाभान्वित करके लोगों के लिए  सहारा बनने का काम किया है। गंभीर बीमारी में मंहगा इलाज अब हर गऱीब करा सकता है। आयुष्मान भारत के तहत प्रदेश की वर्तमान सरकार (2017-2022 ) में 343152 गोल्डन कार्ड धारक है। जिसमे 87168 लोगो ने उपचार कराया है। जबकि मुख्यमंत्री  जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारक 47354 है और 1994 लोगों ने इलाज कराया है।

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी आज वाराणसी के राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का करेंगे उद्घाटन, क्या खास है इस आयोजन में?

अब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नहीं कर सकेंगे स्पर्श दर्शन, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

BHU में 12 साल बाद लौटा ‘मुर्दा’, खुद की पेंशन रुकवाने पहुंचा दफ्तर तो मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

इधर कांग्रेस ने छोड़ी साईकिल…उधर चार दलों ने दिया भाजपा को झटका, यूपी में क्यों मचा सियासी हड़कंप?

2,50,110 लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन 

सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1826 लोगों का घर बसाया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में 46,072 लोगों को छत और 2,43,279 लोगों को शौचालय बनवाया है। 2,50,110 लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन देकर घरो में उजाला फैलाया है और 6,00,383 लोग के राशन कार्ड धारक बने हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1,48,760 महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर धुएं से छुटकारा दिलाया है। वहीं स्वयं सहायता समूह के 85,279 लोगों को लाभ पहुंचा कर आत्मनिर्भर बनाया है। मनरेगा में करीब 2 .673 लाख परिवार  को लाभ मिला हैं। जिसमें 0.901 करोड़ सृजित मानव दिवस है।  

 वृद्धावस्था पेंशन अब 1,000 कर दिया गया  

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कई योजनाएं लोगों के जीवन में रंग भर कर जीवन को सरल और सुगम बना रही है। वृद्धापेंशन लाभार्थी 86,298 हैं, वृद्धावस्था पेंशन 400 रुपए प्रतिमाह से बढ़ा कर अब 1,000 कर दिया गया  है। पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन 5,9491 लोगों को ,जो 500 प्रतिमाह से बढ़ाकार 1,000 प्रतिमाह हो गया है। दिव्यांग पेंशन के 23,907 लाभार्थी हैं, 300 प्रतिमाह से बढ़ाकर 1,000 रुपए किया गया है। विद्यार्थियों को 1,06,980 टैबलेट/ स्मार्ट फ़ोन दिया जाना है, जबकि 1720 लोगों को  वितरित किया जा चुका है। 

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2,62,815 कृषकों को  392.42 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की गई है।
  • विगत साढ़े 4 वर्षो में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (खादी ग्रामोद्योग) कुल 320 लाभार्थियों को कुल 3879.00 लाख रुपए ऋण वितरित किया गया।
  • प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम(उद्योग विभाग ) कुल 280 लाभार्थियों को 03433.10 लाख रुपए ऋण वितरित किया गया। 
  • मुख्यमंत्री युवा रोजगार कुल 227लाभार्थियों को 2474.70 लाख रुपए ऋण वितरित किया गया ।
  • एक जनपद एक उत्पाद मार्जिनमनी योजना: कुल 191 लाभार्थियों को 4117.20 लाख रुपए ऋण वितरित किया गया। 
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में कुल 33460  लाभार्थियों को 448.64 लाख रुपए से लाभान्वित कराया गया।

Pm modi cm yogis plans will break the myth of caste religion voters are ready to vote

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2022 | 05:31 PM

Topics:  

  • Caste-Religion
  • UP Election
  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.