Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वायनाड की जिलाधिकारी ए गीता ने सांस्कृतिक उत्सव में प्रस्तुत किया कथकली

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 27, 2022 | 03:07 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

वायनाड: अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वायनाड की जिलाधिकारी ए गीता ने नौकरशाही के अपने कार्यों के साथ ‘कथकली’ के प्रति अपने शौक के बीच तालमेल बनाने का समय निकाला और यहां एक सांस्कृतिक उत्सव में अपनी ‘अरंगेट्टम’ (पहली प्रस्तुति) दी। अपने स्कूली दिनों से नृत्य कर रहीं गीता कई मंचों पर अपनी कला प्रदर्शित कर चुकी हैं। हालांकि, उनके मन में केरल की लोकप्रिय कला ‘कथकली’ सीखने और इसे मंच पर प्रस्तुत करने की इच्छा थी, जिसे उन्होंने शनिवार की रात को पूरा किया।

पिछले साल सितंबर में जिलाधिकारी के पद पर तैनात गीता उस वक्त चर्चा में आई थीं जब नवंबर में उन्होंने एक आश्रय गृह में एक जोड़े के विवाह समारोह में शानदार नृत्य किया था। गीता का फिल्म ‘कोच्चू कोचु संथोशंगल’ के गाने ‘घनश्यामा वृंदारण्यम’ पर डांस करने का वीडियो तब सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ था।

गीता ने ‘नालचरितम्’ में दमयन्ती का किरदार निभाया था। कथकली प्रस्तुति में भाग लेने वाले अन्य कलाकारों में सेवानिवृत्त जिला योजना अधिकारी सुभद्रा नायर और मृदा संरक्षण विभाग के अधिकारी राठी सुधीर भी शामिल थे। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में विधायक ओ आर केलू और टी सिद्दीकी भी शामिल थे। (एजेंसी )

सम्बंधित ख़बरें

राहुल और प्रियंका गांधी के बीच क्यों हुई अनबन? रायबरेली सांसद ने वायनाड में खुद बताई पूरी कहानी, देखें- VIDEO

काला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल

मराठी रंगमंच ठहरा हुआ है, 1985 और आज में फर्क नहीं -महेश मांजरेकर

नरनाला महोत्सव-2026: वन्यजीव जनजागृति, साहसिक गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम

Wayanad district magistrate presented kathakali in cultural festival

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2022 | 03:07 PM

Topics:  

  • cultural festival
  • Wayanad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.