क्लास रूम में हाजरी के टाइम पहुंच जाता है लंगूर, आगे वाली बेंच पर बैठकर करता है ये काम…
- Written By: काजल चोपड़े
Pic Credit- Social Media
नयी दिल्ली: झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग (Hazaribagh) से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। यहां एक लंगूर रोजाना स्कूल में जाकर क्लास अटेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर लंगूर की क्लास में बेंच पर बैठने की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह लंगूर रोजाना स्कूल में क्लास के वक्त आता है। कुछ देर के लिए ही क्लास अटेंड करता है। फिर 10 बजे वह चला जाता है।
मिली हुई जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला हजारीबाग जिले (Hazaribagh) के चौपारण प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ का है। यहां मंगलवार को लंगूर 10 बजे आया और 7वीं कक्षा में आकर आगे वाली बेंच पर बैठ गया। स्कूल टीचर रतन कुमार वर्मा बताया कि, यह लंगूर पिछले शनिवार को भी स्कूल आया था और 9वीं क्लास में पढ़ा रहे शिक्षक की बात सुनता रहा। इसके बाद वह सोमवार को और बारी-बारी से सभी क्लास में गया।
क्लास में लंगूर का अचानक आकर बैठना सबके लिए बड़ा हैरानी भरा रहा। शुरुआत में तो बच्चे व शिक्षक इस लंगूर से डरते रहे और इसे भगाने का कोशिश करते रहे। लेकिन, लंगूर वहां से नहीं गया। रतन कुमार वर्मा ने स्कूल परिसर के सुरक्षा के लिए वन विभाग से लंगूर को पकड़ने की गुहार भी लगाई।
सम्बंधित ख़बरें
हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला, स्वास्थ्य मंत्री से पूछा सवाल तो समर्थकों ने मचाया बवाल, घिरी सोरेन सरकार!
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: 772 पदों पर भर्ती, 7वीं-10वीं पास के लिए मौका
Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
Dhanbad सिलेंडर ब्लास्ट में हुई 3 लोगों की मौत, सामने आई चौकानें वाली वजह; मची अफरा-तफरी
इसी बीच गौतम बुद्ध वन्य प्राणी आश्रयणी के वनकर्मी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने लंगूर को पकड़ने की काफी कोशिश की। लेकिन, लंगूर उनके हाथ नहीं लगा।
