Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाई कोर्ट ने सलमान खान की स्थानांतरण याचिका की स्वीकार

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Mar 22, 2022 | 02:37 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

जोधपुर. राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) ने सोमवार को 1998 के काला हिरण शिकार मामले (Blackbuck poaching case) में जोधपुर जिला एवं सत्र अदालत से दो याचिकाओं को उसके समक्ष स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी। इस मामले में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) आरोपी हैं। इन दोनों याचिकाओं पर सुनवाई अब उच्च न्यायालय में होगी जहां पहले से ही एक याचिका लंबित है। खान ने इन दोनों याचिकाओं को उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का आग्रह किया था ताकि तीनों मामलों की एक ही जगह सुनवाई हो सके।

खान के वकील एचएम सारस्वत ने कहा, “संक्षिप्त सुनवाई के बाद, न्यायमूर्ति पीएस भाटी ने दो याचिकाओं को उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी, जहां राज्य की एक याचिका पहले से ही लंबित है। इन सभी मुकदमों की सुनवाई अब एक जगह होगी, जिससे कीमती समय की बचत होगी।”

खान ने दो काले हिरण के शिकार के मामले में दोषसिद्धी और पांच साल की सज़ा के पांच अप्रैल 2018 के जिला एवं सत्र अदालत के फैसले को चुनौती दी हुई है। वहीं राज्य सरकार ने सशस्त्र कानून के तहत खान को बरी किए जाने को चुनौती दी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

‘लोग कुछ भी कहें, मेरे लिए वो नेकदिल इंसान हैं’, रवि किशन ने की सलमान खान की जमकर तारीफ

ठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर

ठाणे शहर में ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026’ की धूम, दादोजी स्टेडियम में देश भर से जुटे युवा खिलाड़ी

ठाणे में प्रेसिडेंट कप टेनिस क्रिकेट का भव्य आगाज; सलमान खान और सीएम शिंदे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

इसके अलावा, राज्य ने अभिनेता सैफ अली खान, नीलम कोठारी, सोनाली बेंद्रे और तब्बू सहित पांच अन्य लोगों को बरी करने को भी चुनौती दी है। यह याचिका उच्च न्यायालय में लंबित है। (एजेंसी)

Blackbuck poaching case rajasthan high court accepts salman khans transfer plea

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2022 | 11:35 PM

Topics:  

  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.