Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब टॉपर्स को देना होगा इंटरव्यू, दोबारा बारीकी से चेक किया जाएगा पेपर, चेक होगी हैंडराइटिंग भी

  • Written By: अक्सा अंसारी
Updated On: Mar 10, 2024 | 11:41 AM

बिहार में दोबारा पेपर चेक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत एजुकेशन डेस्क: बिहार (Bihar) में जहां 1 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई 12वीं कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट का छात्र बे सबरी से इंतजार है वहीं अब बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) ने एक बड़ी घोषणा की है। BSEB ने फरवरी में आयोजित की गई 12वीं कक्षा की परीक्षा में टॉप 20 छात्रों का वेरिफिकेशन करने का एलान किया है। 

ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 से 12 फरवरी 2024 तक किया गया था। परीक्षा के पूरा होने के बाद, बोर्ड ने आंसर शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी और अब बीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम भी जल्द ही मार्च में घोषित कर देगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉप 20 छात्रों का वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसके दौरान सब्जेक्ट्स एक्सपर्ट द्वारा उनके इंटरव्यू लिए जाएंगे। 

क्या है नया प्रोटोकॉल

नए प्रोटोकॉल में, बिहार बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स का प्रारंभिक वेरिफिकेशन करेगा। बोर्ड के अधिकारी टॉपर्स की लिखावट का भी मिलान करेंगे।  इसके अतिरिक्त, वे टॉपर्स के साथ सवाल-जवाब के सेशन में भी शामिल होंगे. बिहार में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स को वेरिफिकेशन के लिए बिहार बोर्ड कार्यालय में बुलाया जाएगा। 

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ! गर्मियों में सही तरीके से इसका सेवन देगा जबरदस्त फायदे

Middle East में कोहराम: ईरान का बड़ा हमला, इजराइल की तेहरान में स्ट्राइक और बढ़ती महंगाई

Sadhana Sargam Career: साधना सरगम ने ‘पहला नशा’ से मिली पहचान, 15 हजार से ज्यादा गानों को दे चुकी हैं आवाज

महाराष्ट्र बजट 2026-27: मेट्रो, अंडरग्राउंड रोड और जलमार्ग पर बड़ा फोकस, शहरी ट्रांसपोर्ट को मिलेगा नया आयाम

क्यों किया जा रहा ऐसा टेस्ट 

इस सत्र के दौरान बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 134352 छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड ने टॉपर्स के वेरीफिकेशन की शुरुआत कुछ साल पहले तब किया था जब एक स्टूडेंट्स नकल करके टॉपर बनी थी. जिसकी वजह से बोर्ड की काफी फजीहत हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार बोर्ड 20 छात्रों का वेरीफिकेशन टॉपर लिस्ट के लिए किया जएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड टॉपर छात्रों को वेरीफिकेशन के लिए बुलाने के लिए 10 मार्च से कॉल करना शुरू करेगा। 

Now the toppers will have to give an interview the paper will be checked again handwriting will also be checked in bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2024 | 11:41 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.