नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई: रेल यात्रियों को अत्याधुनिक एवं आरामदायक सुविधा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से मुंबई के 20 उपनगरीय रेलवे स्टेशनों सहित राज्य भर के 67 स्थानकों के अपग्रेडेशन की योजना बनाई गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला एवं उद्घाटन सोमवार को पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से करेंगे। आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगरीय स्टेशनों सहित राज्य भर के अन्य स्टेशनों पर जोरदार तैयारी मध्य व पश्चिम रेलवे की तरफ से की गई है। उल्लेखनीय है कि मुंबई व आसपास के उपनगरीय स्टेशनों पर लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्री सुविधाएं कम पड़ रहीं हैं।