नागपुर के विधान भवन के राकांपा कार्यालय अजित पवार गुट के नाम, अनिल पाटिल की लगी नेम प्लेट
- Written By: मृणाल पाठक
शरद पवार और अजित पवार (PIC Credit: Social media)
नागपुर: शरद पवार (Sharad Pawar) की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने बुधवार को कहा कि नागपुर (Nagpur) में राज्य विधानसभा ‘विधान भवन’ में पार्टी का कार्यालय उनके गुट का है न कि अजित पवार (Ajit Pawar) की अगुवाई वाले गुट का। लेकिन उनके इस दावे के विपरीत विधानसभा स्पीकर ने इसे अजित पवार गुट को डे दिया है और कार्यालय के बाहर अनिल पाटिल (Anil Patil) की नेम प्लेट भी लगा दी गई है।
यहां महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री ने अजित पवार गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि राकांपा को छोड़कर जा चुके लोगों को विधानसभा अध्यक्ष से विधान भवन में उनके लिए एक अलग कार्यालय की व्यवस्था करने का अनुरोध करना चाहिए।
शीतकालीन सत्र सात से 20 दिसंबर तक चलने की संभावना है। अजित पवार और आठ विधायकों के दो जुलाई को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की सरकार में शामिल होने के बाद राकांपा दो धड़ों में बंट गयी थी। इसके बाद से राकांपा के दोनों धड़ों ने पार्टी के नाम और चिह्न पर दावा जताया है।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार डिनर डिप्लोमेसी; सियासी कड़वाहट के बीच मोदी बाग में इकट्ठा होगा पूरा परिवार, सुनेत्रा भी होंगी शामिल!
अजित पवार के विमान हादसे से पहले हुई थी अघोरी पूजा! अमोल मिटकरी के दावे में महाराष्ट्र में सियासी तूफान
Supriya Sule Statement: बारामती उपचुनाव में गरमाई सियासत, FIR में देरी पर सुप्रिया सुले का सरकार पर हमला
शरद पवार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, बारामती उपचुनाव में नहीं डाल पाएंगे वोट, जानें क्या बोले डॉक्टर
यह पूछने पर कि विधान भवन में राकांपा कार्यालय किस धड़े के पास होगा, इस पर देशमुख ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यालय केवल हमारा है। पार्टी कार्यालय हमारा ही रहेगा और जो लोग हमारी पार्टी छोड़कर चले गए हैं उन्हें अध्यक्ष से उनके लिए कोई और व्यवस्था करने का अनुरोध करना चाहिए। यह पहले से ही हमारा कार्यालय है।” अजित पवार धड़े के नेता धर्मराव बाबा आत्राम ने दावा किया है कि यह कार्यालय उनके गुट का है।
(एजेंसी)
