Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र हिंसा पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जो हुआ वह सही नहीं था

  • Written By: रवि शुक्ला
Updated On: Nov 17, 2021 | 06:09 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: त्रिपुरा में अक्टूबर महीने में हुई घटना को लेकर महाराष्ट्र में हुई हिंसा को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दो दिवसीय नागपुर दौरे पर पहुंचे पवार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “त्रिपुरा मुद्दे पर महाराष्ट्र में देखी गई प्रतिक्रिया, जिस दौरान कुछ लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया, वह सही नहीं था।”

एनसीपी नेता ने कहा, “इसका विरोध करने के लिए कुछ लोग सड़कों पर उतर आए। यह भी ठीक नहीं था। राजनीतिक दलों की ओर से ऐसी चीजों का समर्थन करना गलत है।”

The reaction seen in Maharashtra over the Tripura issue, during which some people took law into their hands, was not right. To oppose that, some people took to the streets. That too was not right. It is wrong on part of political parties to support such things: Sharad Pawar, NCP pic.twitter.com/OOmHu3Onyz — ANI (@ANI) November 17, 2021

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने दिखाया बड़ा दिल, शिवराज सिंह के खिलाफ सभी मानहानि केस लिए वापस

Nagpur Fire: नागपुर की जिनिंग फैक्ट्री में भीषण आग, 1800 टन कपास राख और 8 साल का मासूम झुलसा

‘Love You दादा’: वैलेंटाइन डे पर अमोल मिटकरी का अजित पवार के लिए भावुक पत्र, कहा- भगवान से…

कांग्रेस को बड़ा झटका… नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में होंगे शामिल, इस मुस्लिम नेता का बसपा सरकार में था दबदबा

ज्ञात हो कि, त्रिपुरा में हुई कथित झूठी खबर को लेकर महाराष्ट्र में मुस्लिम संगठनों ने बंद बुलाया था। इस बंद के दौरान नांदेड़, नाशिक के मालेगांव और अमरावती में जम कर हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की थी। इस हिंसा में करीब 15 पुलिस वाले सहित 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। वहीं 20 से ज्यादा दुकानों और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था।

मुस्लिम संगठनों द्वारा बुलाए इस बंद में हुई हिंसा के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने अमरावती बंद बुलाया था। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग झंडे लेकर सड़कों पर उतर गए थे। भाजपा के बुलाये इस बंद के दौरान भी हिंसा हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तलवारों और हथियारों से हमला करने का आरोप भी लगाया था।  

भाजपा की रैली में हुई हिंसा को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल बोंडे, अमरावती महापौर चेतन गावंडे, जिला भाजपा अध्यक्ष निवेदिता चौधरी सहित 188 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ncp chief sharad pawar breaks silence on maharashtra violence says what happened was not right

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2021 | 06:09 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra Riots
  • Nagpur
  • NCP
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.