Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

8 माह में 100 करोड की वसूली करने में मनपा प्रशासन कामयाब- मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत का नियोजन व उपायुक्त थेटे की रंग लायी मेहनत

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Dec 07, 2023 | 07:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर: महानगर पालिका की स्थापना होकर 41 साल गुजर गए। मनपा की स्थापना के बाद पहली बार चालू आर्थिक वर्ष के 8 माह 7 दिन में संपत्ति व पेयजल कर की राशि के रुप में 100 करोड़ की राशि वसूली गई। मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत ने करों की बकाया राशि वसूलने के लिए किया गया बेहतर नियोजन तथा उपायुक्त अपर्णा थेटे ने वसूली के लिए उठाए सख्त कदम के चलते मनपा के इतिहास में पहली बार कम समय में 100 करोड़ रुपए करों की राशि के रुप में वसूलने में मनपा प्रशासन कामयाब हुआ। 

मनपा की उपायुक्त अपर्णा थेटे ने बताया कि मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत  ने पदभार संभालते ही मनपा की कमजोर आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए करों की बकाया राशि वसूलने पर जोर दिया। उसके लिए प्रशासक जी. श्रीकांत ने चालू आर्थिक वर्ष के लिए प्रशासन की ओर से तय किया गया 250 करोड़ का उध्दिष्ट पूरा करने के लिए वसूल कर्मचारियों को उनके के लिए तय की गई संपत्तियों की संख्या का  गुगल शीट पर डेटा तैयार कर दिया। इसके लिए मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत ने जीएसटी के राजीव झाडे की सेवा अधिग्रहित कर उन्होंने इसके लिए परिश्रम लिए। 

सम्बंधित ख़बरें

Jay Bhanushali से अलग होने के बाद भी माही ने नहीं ली एलिमनी, तीनों बच्चों की मिलकर करेंगी पेरेंटिंग!

17 साल के बेटे ने मां को दिया 12 लाख का तोहफा, कर्ज उतारकर किया रिटायर; वीडियो देख रो पड़े लोग

साल 2026 के पहले मंगलवार पर हनुमान जी की पूजा से क्या मिलेगा? जानकर दौड़ पड़ेंगे मंदिर की ओर

25 बाल कामगारों को किया गया रिहा, वर्ष 2025 में जिला महिला व बाल विकास विभाग की कार्रवाई

बकायादारों से सख्ती बरतते ही तिजोरी में जमा होनेवाली रकम
मनपा उपायुक्त अपर्णा थेटे ने बताया कि हर जोन के सहायक आयुक्त को बकायदारों को जप्ती की नोटिस देना, छुटटी के दिन वसूली के लिए जोन कार्यालय शुरु रखना, बैठके लेना, संपत्ति धारकों को 2 प्रतिशत शास्ती की जानकारी देेना, कर अदा करने के लिए सख्ती बरतना आदि प्रयास किए गए। इन्हीं प्रयासों के चलते चालू आर्थिक वर्ष के 8 माह 7 दिन में 100 करोड़ रुपए  की राशि वसूलने में मनपा प्रशासन कामयाब हुआ। उपायुक्त थेटे ने मनपा अधिकारियों व कर्मचारियों ने की मेहनत पर भी खुशी जाहिर करते हुए दावा किया कि मार्च एंड तक हम 250 करोड़ से अधिक की राशि वसूलकर चालू आर्थिक वर्ष में तय किया गया उध्दिष्ट पूरा करेंगे। 

बीते 5 सालों में कम समय में हुई सबसे अधिक वसूली
गत आर्थिक वर्ष में मनपा प्रशासन ने 1 अप्रैल 2022 से 14 फरवरी 2023 तक 100 करोड़ रुपए वसूले थे। साथ ही 2021-22 आर्थिक वर्ष में 1 अप्रैल से 31 दिसंबर तक 100 करोड़ की राशि वसूली थी। वहीं, 2018-2019 आर्थिक वर्ष में कुल 109 करोड़ 79 करोड़ की राशि वसूली गई थी। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति कर के रुप में 26 करोड़ 26 लाख रुपए वसूले गए थे। सन 2019-20 आर्थिक वर्ष में कुल 144 करोड़ 66 लाख रुपए की राशि वसूली गई थी। मनपा उपायुक्त अपर्णा थेटे ने चालू आर्थिक वर्ष के 8 माह व 7 दिन में वसूली गई 100 करोड़ की राशि पर खुशी जाहिर करते हुए दावा किया कि मार्च एंड तक हम मनपा प्रशासन द्वारा तय किया गया 250 करोड़ रुपए वसूली का टार्गेट हम पूरा करेंगे। 

बकाया अदा करनेवाले तीन को आयुक्त ने किया सम्मानित
करों की बकाया राशि का आंकडा 100 करोड़ पूरा करने में योगदान देनेवाले तीन बकायादारों का मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत ने गुरुवार को सम्मानित किया। उनमें सावित्री लॉन की ओर से सावित्री मसके ने 5 लाख 91 हजार रुपए, शब्बीर पटेल स्कूल की ओर से जावेद पटेल ने 5 लाख 5 हजार रुपए का संपत्ति कर अदा करने को लेकर सम्मानित किया गया। वहीं, स्थानीय डॉ. बाबासाहाब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय प्रशासन ने 19 लाख 63 हजार 401 रुपए का चेक मनपा प्रशासन को सौंपा। इस अवसर पर उपायुक्त थेटे के अलावा जीएसटी विभाग के राजीव झाडे, सहायक जोन अधिकारी बिरहारे तथा सुरडकर के अलावा जोन कर्मचारी उपस्थित थे। 

Municipal administration was successful in recovering rs 100 crore in 8 months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2023 | 07:57 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.