गिरफ्तार हुए 5 आरोपी
मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बेरोजगारों को विदेशों में जॉब (Job Abroad) दिलाने के नाम पर देश के कई राज्यों में 300 लोगों को ठगी का शिकार बना चूका है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस गिरोह का सरगना (Mastermind) 12 वीं फेल (12th Fail) एक शख्स है। गिरोह के 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक इस गिरोह के दो लोग इसी तरह के अपराध में दिल्ली की जेल में बंद हैं। बेरोजगारों को विदेशों में जॉब दिलाने के लिए, विदेशी कंपनी का फर्जी वीजा और ऑफर लेटर बनाकर ठगी को अंजाम दिया जाता था। सहायक पुलिस निरीक्षक जयदीप जाधव ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान,गैंग का मास्टरमाइंड बिहार के राहुल कुमार चौधरी (22) के रूप में की है। बाकी गिरफ्तार आरोपी लखनऊ निवासी अमितोष गुप्ता (40), दिल्ली का आशीष कुमार महतो (30), मुंबई से रोहित सिन्हा (33), भिवंडी से रामकृपाल कुशवाहा (45) हैं।