Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में नाला सफाई में लापरवाही, 31 ठेकेदारों पर गिरी गाज, 30.83 लाख का दंड

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Apr 29, 2024 | 07:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत न्यूज नेटवर्क
मुंबई:
मानसून से पहले नाला सफाई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। हालांकि जिन ठेकेदारों को सफाई का काम दिया गया है, उनमें से कुछ ने लापरवाही बरती है। बीएमसी प्रशासन ने ऐसे 31 ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की है और उन पर 30 लाख 83 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है। 

भारी बारिश के दौरान जल जमाव न हो इसलिए महानगर के छोटे-बड़े नालों से कचरा निकाला जा रहा है। नालों की सफाई होने से बारिश के पानी की तेजी से निकासी होने में मदद मिलती है। इस साल मानसून से पहले कुल 10 लाख 21 हजार 782 मीट्रिक टन कचरा निकालने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें से 6 लाख 23 हजार 631 मीट्रिक टन यानी 61.03 प्रतिशत कचरा निकाला जा चुका है। 

15 मार्च 2024 से  29 अप्रैल 2024 तक की अवधि में नाला सफाई कार्य में 31 स्थानों पर लापरवाही और त्रुटियां सामने आई हैं। बीएमसी ने लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ दंडात्मक करते उनसे कुल 33 लाख 83 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सफाई कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

Ladki Bahin Yojana: eKYC की डेडलाइन अब 30 अप्रैल तक बढ़ी, अदिति तटकरे ने दी बड़ी राहत

मीरा-भाईंदर ट्रैफिक पुलिस पर वसूली के आरोप, महिला कर्मचारी की शिकायत से मचा हड़कंप

‘गुरु जी के आशीर्वाद से ठीक हुआ गला’, Ritu Tawde के बयान की आलोचना, मुंबई की मेयर ने खुद दी सफाई

Kirit Somaiya की कमिश्नर को चिट्ठी: ‘मस्जिद के पास हिंदू शोभायात्रा रोकने का नियम खत्म हो’

सबसे ज्यादा मुंबई शहर में ठेकेदारों पर कार्रवाई
जिन ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है, उनमें मुंबई शहर के 12 ठेकेदार (19 लाख 75 हजार रुपए), पूर्वी उपनगर के 10 ठेकेदार (7 लाख 20 हजार रुपए) और पश्चिमी उपनगर के 9 ठेकेदारों (3 लाख 88 हजार रुपए) का समावेश है। काम में गड़बड़ी के हिसाब से जुर्माना राशि तय की जाती है। जुर्माने की राशि ठेकेदारों की देय राशि से काटी जाएगी। बीते शनिवार को निरीक्षण के दौरान गोवंडी में डंपिंग कैनाल से कचरा हटाने का काम शुरू नहीं करने पर ठेकेदार डीबी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 

Mumbai nala cleaning negligence fine on contractors

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2024 | 07:57 PM

Topics:  

  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.