नवभारत न्यूज नेटवर्क
मुंबई: महाविकास अघाड़ी के घटक दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद और बढ़ने लगे हैं। पहले से 23 सीटों की मांग कर रही शिवसेना (Shivsena UBT) के लिए उसके मौजूदा सांसदों को उनके क्षेत्र उम्मीदवारी दिलाना भी मुश्किल होता जा रहा है। हाल ही में ऐसा तब देखने को मिला जब कांग्रेस (Congress) नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने ठाकरे समूह को दक्षिण मुंबई सीट (South Mumbai Loksabha Seat) पर दावा करने से बाज आने को कह दिया।
50 वर्षों से हम यहां से लड़ रहे हैं
महाविकास अघाड़ी के घटक दलों में से एक दल दक्षिण मुंबई सीट पर एकतरफा दावा कर रहा है, कल गिरगांव की बैठक में उसी घटक दल ने एक बार फिर दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट के लिए दावा ठोका। जबकि पिछले 50 वर्षों से दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्र पर कांग्रेस का कब्जा रहा है और देवड़ा परिवार इस क्षेत्र से चुनाव लड़ता रहा है। सांसद हों या न हों, हम किसी लहर में नहीं चुने गये। मिलिंद देवड़ा ने यह भी कहा कि हमने इस लोकसभा क्षेत्र में अब तक काम और रिश्तों से जीत हासिल की है। मिलिंद देवड़ा ने कहा, ‘मेरे मतदाता कार्यकर्ता समर्थक मुझे सुबह से फोन कर रहे हैं। इसलिए किसी को भी सार्वजनिक बयान या दावा नहीं करना चाहिए। ऐसी नसीहत भी देवड़ा ने शिवसेना को दी है।