Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठा समुदाय के सदस्यों ने पुणे-सोलापुर राजमार्ग को अवरुद्ध किया

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Feb 17, 2024 | 01:51 AM

मराठा आरक्षण

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे. कुछ मराठा संगठनों के सदस्यों ने कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को यहां पुणे-सोलापुर राजमार्ग (Pune-Solapur Highway) को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जरांगे समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

पुलिस ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन यवत के निकट किया गया। यवत पुलिस थाने के निरीक्षक नारायण देशमुख ने कहा, “विभिन्न मराठा संगठनों के सदस्यों ने दोपहर में पुणे-सोलापुर रोड पर ‘रास्ता रोको’ आंदोलन किया। लेकिन अब राजमार्ग से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है और यातायात बहाल कर दिया गया है।”

मराठा संगठन ‘सकल मराठा समाज’ के सदस्य मयूर दोर्गे ने कहा कि जरांगे की भूख हड़ताल आज सातवें दिन भी जारी रही लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार के रवैये की निंदा करने और जरांगे का समर्थन करने के लिए, हमने 45 मिनट तक रास्ता रोको विरोध प्रदर्शन किया।”

सम्बंधित ख़बरें

पाटीदार थे छत्रपति शिवाजी महाराज! केंद्रीय मंत्री पाटिल के बयान से महाराष्ट्र में मचा सियासी बवाल

पुणे-सोलापुर हाईवे पर भीषण हादसा, टू-व्हीलर सवार की मौत, तीन घायल

चुनाव के बीच मनोज जरांगे का नासिक दौरा, दौरे पर सभी दलों की पैनी नजर, मराठा आरक्षण बना बड़ा मुद्दा

600 किसानों पर केस…95 गांव प्रभावित, पैनगंगा प्रोजेक्ट पर बवाल, बांध विरोधी चले मनोज जरांगे के पास

जरांगे के समर्थन में पुणे शहर के निकट पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में कुछ मराठा संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। जरांगे महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। एक साल से भी कम समय में यह चौथी बार है जब जरांगे मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समूह में शामिल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

आरक्षण और मराठा समुदाय की अन्य मांगों पर चर्चा के लिए 20 फरवरी को महाराष्ट्र विधानमंडल का एक विशेष सत्र आयोजित होगा। (एजेंसी)

Members of maratha community blocked pune solapur highway

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2024 | 11:39 PM

Topics:  

  • Manoj Jarange
  • Pune-Solapur Highway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.