Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किसान व खेती बचाने के लिए MSP-गारंटी और लोकतंत्र बचाने के लिए EVM हटाना जरूरी: डॉ राजाराम त्रिपाठी

  • By मनोज पांडे
Updated On: Mar 14, 2024 | 12:35 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

रायपुर: देश भर के किसान संगठनों व मजदूर संगठनों की आपात बैठक 13 मार्च, 2024 को दिल्ली के जवाहर भवन‌ में संपन्न हुई। इसमें देश भर  से आए बहुसंख्य किसान संगठनों ने भाग लिया। इस बैठक में सर्वसम्मति से गठित साझा किसान मज़दूर मोर्चा  में सामूहिक नेतृत्व को मान्यता प्रदान करते हुए प्राथमिक रूप से गठित मुख्य प्रधानी मंडल  में जसबीर सिंह भाटी, आत्मजीत सिंह, राजबीर सिंह, डॉ राजाराम त्रिपाठी, गुरमुख सिंह, सुदेश खंडेला, भगवान पाल सिंह, भोपाल सिंह चौधरी को शामिल किया गया है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक में किसान संगठनों ने एकमत होकर किसानों की मुख्य मांगो में 1-MSP पर C2+50%,और  स्वामीनाथन कमीशन आयोग की अन्य लंबित सिफ़ारिशों (फसल बीमा, लागत मूल्य आदि) के साथ ही  तत्काल सभी जिसमें.. 

1- फसलों के लिए सक्षम ख़रीद गारंटी क़ानून बनाने की सरकार से मांग की गई, 

2- इसी के साथ-साथ मनरेगा मज़दूरों को 200 दिन रोज़गार गारंटी, सात सौ रूपये प्रतिदिन मज़दूरी की मांग, 

सम्बंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ का धान घोटाला! अधिकारी बोले- चूहे और दीमक खा गए, 26000 क्विंटल धान गायब

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी मुठभेड़, 12 माओवादी मारे गए, ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ से गन्ने की कटाई के लिए महाराष्ट्र आए थे मजदूर, बीड में बेटियों के साथ हो गया दुष्कर्म

कर्ज में डूबे कपल ने यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने का नुस्खा, कमाए लाखों, सब्जी वाले ने बिगाड़ा खेल

3-ज़मीन अधिग्रहण क़ानून 2013 के तहत ज़मीन अधिग्रहण का फ़ॉर्मूला तय करने ,

4-किसानों को जल आपूर्ति के लिए पूर्व में घोषित नदियों को जोड़ने की परियोजना पर काम करने की भी मांग की गई,

4- इसके साथ सभी संगठनों ने किसान और मज़दूर की संपूर्ण ऋृण मुक्ति,

5- वन संरक्षण अधिनियम 2023 को रद्द करने की मांगो पर सर्वसम्मति के साथ सरकार को ज्ञापन देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता बस्तर छत्तीसगढ़ से पधारे अखिल भारतीय किसान महासंघ (आईफा) के राष्ट्रीय संयोजक तथा ‘एसपी गारंटी कानून मोर्चा’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राजाराम त्रिपाठी ने कहा कि अब वो वक्त आ गया है कि देश के सभी छोटे बड़े किसान संगठन देश के किसान व किसानी को बचाने के लिए इन जरूरी मांगों को पूरी करवाने हेतु अपने समस्त अंतर्विरोधों को ताक पर रख कर एकजुट हो जाएं‌। ध्यान रहे कि अभी नहीं तो कभी नहीं। इसके लिए हमें अपने सभी आंदोलनरत किसान संगठनों तथा अब तक अलग थलग रहे किसान संगठनों से भी चर्चा करेंगे और एकजुटता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि देश की अनमोल लोकतंत्र को बचाने व निष्पक्ष चुनाव के लिए हमें संदेहास्पद ईवीएम से भी मुक्ति पानी ही होगी। उपस्थित सभी किसान नेताओं ने इस संदर्भ में अपने-अपनी बातों को मजबूती से रखा। करकम की अध्यक्षता वायु वृद्धि किसान नेता जसवीर भाटी ने  की तथा कार्यक्रम का संचालन आत्मजीत सिंह ने किया।

 आगामी कार्यक्रम के तहत 23 मार्च, 2024 को सभी किसान मज़दूर संगठनों द्वारा शहीद भगत सिंह के  शहादत दिवस पर  #एमएसपी_लागू_गारंटी_क़ानून #कर्जा_मुक्ति_पूरा_दाम #भाजपा_हटाओ_देश_बचाओ #DefeatBJPSaveIndia #ईवीएम_हटाओ_देश_बचाओ हैशटैग और प्लेकार्ड या बैनर के साथ सभी ब्लॉकों, गाँवों और ज़िलो पर सभी सम्मिलित संगठनों द्वारा एकजुटता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Meeting of various farmer organizations today in chhattisgarh on msp guarantee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2024 | 12:35 PM

Topics:  

  • Chhattisgarh
  • Farmer Organization
  • MSP Guarantee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.