गुलामी की मानसिकता दर्शाने वाले नाम बदलेगी शिंदे सरकार
नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई: देशभर में कई ऐतिहासिक जगहों का नाम बदलकर लोक प्रचलित नाम पर रखा गया है। स्टेशनों (Railway Station) का नाम बदलने की कवायद में मुंबई (Mumbai) भी पीछे नहीं है। एलफिंस्टन का नाम प्रभादेवी किया गया उससे पहले वीटी स्टेशन (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) का नाम बदला गया था। इसी कड़ी में अब मुंबई के कई रेलवे स्टेशनों के नाम जल्द बदले जाएंगे। मरीन लाइंस (Marine Lines) अब ‘मुंबा देवी’ (Mumba Devi) के नाम से जाना जाएगा। आइये जानते हैं किस स्टेशन का नाम (Changed Name) क्या रखा जाने वाला है।
मरीन लाइंस समेत मुंबई के कई स्टेशनों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मंजूरी दे दी है। उनका कहना है कि मुंबई के ज्यादातर स्टेशन अंग्रेजों के जमाने के हैं। अंग्रेजों ने ही उनका नाम रखा था। गुलामी की मानसिकता दर्शाने वाले नामों को बदलने की कवायद राज्य सरकार ने शुरू की है।
खबर के मुताबिक मुंबई सेंट्रल स्टेशन ‘नाना जगन्नाथ शंकर शेठ’ के नाम से जाना जाएगा। करी रोड स्टेशन का नाम बदलकर ‘लालबाग’ किया जाएगा। इसी तरह मरीन लाइंस को ‘मुंबादेवी’, चर्नी रोड रोड को ‘गिरगांव’ और किंग सर्कल का नाम ‘तीर्थंकर पार्श्वनाथ’ किया जाएगा। हार्बर लाइन के कॉटन ग्रीन का नाम ‘काला चौकी’ और डॉकयार्ड रोड स्टेशन ‘माझगांव’ के नाम से जाना जाएगा।
Marine lines will become mumba devi know changed name of railway station in mumbai