Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ब्रिटेन में बसने के लिए विदेशी महिला से फर्जी शादी करने वाला गिरफ्तार

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Mar 04, 2024 | 05:05 PM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

फर्जी पासपोर्ट किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस 
मुंबई: सहार पुलिस ने फर्जी वीजा पर ब्रिटेन की यात्रा करने की कोशिश करने के आरोप में एक 33 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वसीम अजमेरी को तब पकड़ा गया जब वह यूके जाने के इरादे से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा था। तफ्तीश में पता चला कि आरोपी ने यूके में बसने के लिए महक खान से शादी करने का झूठा दावा किया था। जिसके पास पुर्तगाली पासपोर्ट था। 

उसकी सहायता से उसने सूरत पासपोर्ट कार्यालय में एक नकली विवाह प्रमाण पत्र जमा करके यूके-आश्रित वीजा प्राप्त किया था। दिलचस्प बात यह है कि खान का पासपोर्ट भी नकली निकला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक,यह गिरफ्तारी उस समय हुई थी, जब आरोपी ने सत्यापन के लिए आव्रजन काउंटर पर अपना पासपोर्ट और बोर्डिंग पास जमा किया था। 

अधिकारी ने उसके पासपोर्ट पर ‘आश्रित वीज़ा’ अंकित देखा तो उसे संदेह हुआ, आगे पूछने पर अजमेरी कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में असमर्थ रहे तो आगे की जांच कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आगे जांच बढ़ी तो, पता चला कि जिसके नाम पर अजमेरी को आश्रित वीजा मिला है वो भी नकली है उनका असली नाम सुहानाबेन अजमेरी है। ब्रिटेन में रहते हुए, उसने एक नकली पुर्तगाली वीजा प्राप्त किया, पुर्तगाल की यात्रा की और यूरोपीय देश का एक जाली पासपोर्ट प्राप्त किया था। अतीत में भी उस पर इसी तरह के अपराध के लिए मामला दर्ज किया गया था। 

सम्बंधित ख़बरें

Fake Wedding: पाकिस्तान में अजीब निकाह का ट्रेंड, पार्टी-जेवर सब असली, लेकिन शादी नकली

दिल्ली-मुंबई में ट्रेंड कर रहा है फेक वेडिंग्स का कल्चर, जमकर होता है सेलिब्रेशन

भोपाल की लुटेरी दुल्हन: 23 की उम्र में 25 शादियां, पहले एग्रीमेंट फिर ठगी, जानें क्या है पूरा मामला

Man arrested for fake marriage with foreign woman to settle in uk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2024 | 05:05 PM

Topics:  

  • fake marriage

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.