महाराष्ट्र: जहां बात राजनीति की होती है, तो विपक्ष बिना किसी मौके को गवाए सरकार पर हमला करती है। जी हां ऐसा ही एक और मामला इन दिनों सामने आया है। दरअसल एनसीपी नेता विधायक एकनाथ खडसे ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों की आलोचना करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते है NCP नेता विधायक एकनाथ खडसे ने क्या कहा है…
आपको बता दें कि NCP नेता विधायक एकनाथ खडसे ने आरोप लगाए है और साथ ही उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से यह कहकर देवेंद्र फडणवीस की आलोचना की है कि वह इतने लंबे समय तक अनीक्षा जयसिंघानिया के संपर्क में कैसे थे। इतना ही नहीं बल्कि खडसे ने यह भी कहा है कि मेरे पीछे एसआईटी लगा दिया गया है और सरकार विरोधियों पर अत्याचार करने लगी है।
दरअसल एकनाथ खडसे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। मेरे पीछे एसआईटी लगाई गई है, मेरे खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे झूठे हैं। पुलिस पर मेरा नाम लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मुझे पूरी रात धरना देना पड़ा, लेकिन फिर भी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। राज्य में विरोधियों को प्रताड़ित करने का काम चल रहा है।
एक शख्स ने कहा कि खडसे परिवार पर अपराध दर्ज होने जा रहे हैं, राज्य में क्या हो रहा है? यह सवाल एकनाथ खडसे ने उठाया है। साथ ही कुछ लोग कहते हैं कि आप देशद्रोहियों के साथ बैठते हैं, ऐसा कोई कैसे कह सकता है? फिर खडसे ने यह कहकर फडणवीस की सीधे रूप से आलोचना भी की कि वे इतने लंबे समय तक अनीक्षा जयसिंघानिया के संपर्क में कैसे थे।