Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: ‘हिजाब’ के समर्थन में NCP, पुणे में मुस्लिम महिलाओं के साथ किया प्रदर्शन

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Feb 10, 2022 | 05:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

 पुणे: कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नगर इकाई ने बृहस्पतिवार को पुणे में हिजाब (Hijab)के समर्थन में प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र के पुणे में फुलवडा इलाके में आयोजित प्रदर्शन में शामिल कई लड़कियों और महिलाओं ने तख्तियां थामी हुई थीं, जिन पर लिखा था, ”हिजाब हमारा अधिकार है, हिजाब हमारा गौरव है।” राकांपा की पुणे इकाई के अध्यक्ष जगताप ने कहा कि कर्नाटक के उडुपी में हाल में एक मुस्लिम लड़की को दक्षिणपंथी युवकों ने भयभीत करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा, ” इस घटना के कारण भारतीयों का सिर शर्म से झुक गया।” जगताप ने आरोप लगाया कि भाजपा को स्कूलों और कॉलेजों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। राकांपा की एक स्थानीय महिला पदाधिकारी ने कहा, ” हर किसी को, जो वो चाहे पहनने का अधिकार है। इस मुद्दे का उपयोग करके हिंदू-मुसलमान के बीच झगड़ा कराने का प्रयास किया जा रहा है जोकि गलत है।”

सम्बंधित ख़बरें

ईरान-इजराइल युद्ध की मार अब पुणे के श्मशान घाटों पर! PMC ने अचानक बंद किए गैस शवदाह गृह, जानें क्या है वजह

Viral Video: पुणे में इलेक्ट्रीशियन ने लगाया पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा, वायरल वीडियो पर आक्रोश में यूजर्स

Pune: पहले हाथ पकड़ा फिर कहा ‘यू आर वेरी ब्यूटीफुल’, CCTV में कैद मनचले डिलीवरी ब्वॉय की छेड़छाड़, मामला दर्ज

पुणे मुंढवा जमीन घोटाला: तहसीलदार और रजिस्ट्रार नहीं होंगे बर्खास्त, क्या बच जाएंगे दागी अधिकारी?

इससे पहले दिन में महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों से अपील की, कि वे कर्नाटक में हिजाब पर उठे विवाद पर राजनीतिक लाभ के लिए शांति भंग करने या विरोध प्रदर्शन करने से बचें। मंत्री ने कहा कि किसी अन्य राज्य में हुए घटनाक्रम पर महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन करना उचित नहीं है।

Maharashtra ncp in support of hijab protests with muslim women in pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2022 | 05:43 PM

Topics:  

  • Pune
  • support of hijab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.