Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: पालघर में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने पर व्यक्ति ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Sep 12, 2023 | 11:38 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

पालघर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले में एक महिला द्वारा लिव-इन पार्टनर (Live-In Partner) के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या (Murder) कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना नौ अगस्त से 12 अगस्त के बीच हुई और 28 वर्षीय महिला का शव अभी तक नहीं मिला है। वसई की सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बाड़े ने कहा कि पालघर के वसई इलाके के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

नायगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने 14 अगस्त को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और उन्हें संदेह है कि आरोपी ने महिला के शव को गुजरात के वापी शहर में ठिकाने लगा दिया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला की ओर से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराए जाने की वजह से आरोपी गुस्से में था। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा, महिला ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया था, इसलिए व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद नायगांव पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस सीमा के एक अन्य पुलिस थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज है।(एजेंसी) 

सम्बंधित ख़बरें

नासिक मनपा में मराठी भाषा अनुपालन पर सख्त ऑडिट, दस्तावेज़ों से वेबसाइट तक 50 सवालों से जांच

Wardha: 5 हजार की डील और 2 हजार की पहली किस्त; ACB ने राजस्व सहायक प्रशांत नंदेश्वर को रंगेहाथ दबोचा

नासिक में आरटीई प्रवेश शुरू: अब सरकारी स्कूल को पहली वरीयता, 5,602 सीटों के लिए 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन शुरू

BMC में 25 फरवरी को होगा नॉमिनेटेड नगरसेवकों का ऐलान, महायुति का दबदबा, जानें किसे मिलेंगी कितनी सीटें?

 

Maharashtra man kills live in partner after filing rape complaint in palghar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2023 | 11:38 AM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Palghar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.