Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: पुणे में IT इंजीनियर महिला की गोली मारकर हत्या, लॉज में मिला शव

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jan 28, 2024 | 05:37 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) जिले में एक महिला आईटी पेशेवर की उसके पुरुष मित्र ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को पिंपरी चिंचवाड़ के हिंजवडी इलाके में एक लॉज में हुई और पुलिस को रविवार की सुबह घटना की सूचना मिली। उसने बताया कि हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपी की पहचान ऋषभ निगम के रूप में हुई है और उसे मुंबई में हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि महिला हिंजवडी में एक आईटी कंपनी में काम करती थी और आरोपी उत्तर प्रदेश में रहता था।

सम्बंधित ख़बरें

मुद्दे मौजूद, लेकिन जनाधार नहीं: संभाजीनगर में कांग्रेस-एनसीपी की चुनौती; मनपा चुनाव में उत्साह गायब

लाडली बहनों को निराशा, नवंबर के बाद सन्नाटा, दिसंबर–जनवरी की किश्तें अटकी; महिलाएं आर्थिक तंगी में

वर्धा नेशनल हाईवे पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, FDA-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 1.54 करोड़ का माल जब्त

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

पुलिस उपायुक्त बापू बांगर ने कहा, “आरोपी उत्तर प्रदेश से आया था और हिंजवडी में एक लॉज में रह रहा था, जहां उसने महिला को बुलाया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार की रात उसने महिला को गोली मार दी और भाग गया। हमें घटना के बारे में आज सुबह पता चला।”

उन्होंने कहा कि आरोपी का पता लगाया गया और उसे मुंबई में हिरासत में ले लिया गया और आगे की जांच के लिए उसे पुणे लाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा, “हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।” (एजेंसी)

Maharashtra it engineer woman shot dead in pune body found in lodge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2024 | 05:37 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pimpri Chinchwad
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.