महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, समृद्धि हाईवे पर जल्द शुरू होगी एयर एंबुलेंस सेवा
- Written By: काजल चोपड़े
Updated On:
Jul 12, 2023 | 11:28 AM
मुंबई: समृद्धि हाईवे (Samruddhi Mahamarg ) पर हादसों का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर रात एक निजी बस के ट्रेलर ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 22 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। बढ़ते हादसों के मद्देनज अब महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने बड़ा फैसला किया है।
राज्य सरकार ने समृद्धि हाईवे पर जल्द एयर एंबुलेंस सेवा (Air Ambulance Service) शुरू करने फैसला किया है। राज्य सरकार ने इसके लिए राज्य सरकार ने कई हेलीकॉप्टर कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी है।
राज्य सरकार हादसों की स्थिति में तत्काल सेवाएं प्रदान करने के लिए नागपुर और मुंबई के बीच महत्वपूर्ण निजी अस्पतालों के साथ एक समझौता करेगी। वहीं, एयर एम्बुलेंस और अस्पताल सेवाएं प्रदान करने के लिए संबंधित कंपनियों के साथ जल्द ही एक समझौता करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
रिक्शा-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने में सरकार करेगी मदद, कैबिनेट में जारी की गई गाइड पुस्तिका
बड़ी खुशखबरी! अब डिग्री के लिए नहीं करना होगा दीक्षांत समारोह का इंतज़ार, डिजीलॉकर पर तुरंत मिलेगी मार्कशीट
महाराष्ट्र में ऊर्जा क्रांति: रायगढ़ में NTPC के प्रोजेक्ट्स की क्षमता बढ़ी, 2600 MW बिजली से रोशन होगा राज्य
EXPLAINER: मिसिंग लिंक क्यों पड़ा नाम? 27 साल बाद मिला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का शॉर्टकट, घाट के जाम से मुक्ति
Maharashtra governments big decision air ambulance service will start soon on samruddhi mahamarg accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 12, 2023 | 11:28 AM
