Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: चंद्रपुर के बाघ अभयारण्य में ऑनलाइन बुकिंग में 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Aug 19, 2023 | 03:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

चंद्रपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के चंद्रपुर (Chandrapur) जिले के ‘ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य’ (Tadoba Andhari Tiger Reserve) की ऑनलाइन बुकिंग के लिए एक अनुबंध हासिल करने वाली कंपनी के संचालन से जुड़े दो भाइयों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों भाइओं पर ऑनलाइन बुकिंग में 12 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितता बरतने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान चंद्रपुर शहर निवासी अभिषेक विनोदकुमार ठाकुर और रोहित विनोदकुमार ठाकुर के रूप में हुई है। वे दोनों भाई हैं और उनके खिलाफ शुक्रवार को रामनगर पुलिस थाने में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि संभागीय वन अधिकारी सचिन शिंदे ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिनकी साझेदारी वाली कंपनी ‘चंद्रपुर वाइल्ड कनेक्टिविटी सॉल्यूशन’ को ऑनलाइन बुकिंग का अनुबंध दिया गया था।

बयान के मुताबिक, “दोनों आरोपी पिछले कुछ वर्षों से टीएटीआर में ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं। हालांकि, हाल में यह पता चला कि आरोपियों ने कथित तौर पर टाइगर रिजर्व के प्रबंधन को 12,15,50,831 रुपये का भुगतान नहीं किया।” वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “यह पाया गया कि उन्होंने टीएटीआर को आवश्यक राशि का भुगतान नहीं किया। नियमित लेखा-जोखा के दौरान उनकी अनियमितता सामने आई। जब अधिकारियों ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा, तब वे भुगतान का विवरण देने में विफल रहे।”

सम्बंधित ख़बरें

हांथी पाव निर्मूलन अभियान शुरू, भिवंडी के 7 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगी दवा; आरोग्य वैन को हरी झंडी

मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराए मवेशी, कोंकण रेलवे रूट पर 3 घंटे तक मचा हड़कंप; कई ट्रेनें प्रभावित

ठाणे में अवैध खनन पर बड़ा वार, 118 करोड़ का जुर्माना वसूला, 108 लोगों पर FIR

कर्तव्यनिष्ठा को सलाम: पश्चिम रेलवे के 10 कर्मचारी ‘जीएम सेफ्टी अवार्ड’ से सम्मानित, टाल दिए थे बड़े हादसे

उन्होंने बताया कि इसके बाद टीएटीआर प्रबंधन ने पिछले सप्ताह उसकी कंपनी की सेवाएं समाप्त कर दीं और ऑनलाइन बुकिंग के लिए एक नई एजेंसी नियुक्त की। पुलिस के अनुसार, 2020-21 से 2023-24 तक का विस्तृत ऑडिट किया गया। इसमें पाया गया कि कंपनी को टाइगर रिजर्व प्रबंधन को 22,80,67,749 रुपये का भुगतान करना था, लेकिन इसने केवल 10,65,16,918 रुपये का भुगतान किया। कंपनी ने प्रबंधन को 12,15,50,831 रुपये का भुगतान नहीं किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अनुबंध के नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया और उक्त राशि का गबन कर लिया। उसने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराएं 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। टीएटीआर को महाराष्ट्र का सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य बताया जाता है। (एजेंसी) 

Maharashtra fraud of rs 12 crore unearthed in online booking at chandrapur tiger reserve

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 19, 2023 | 03:55 PM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Maharashtra
  • Online Booking

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.